Thursday, November 5, 2026
Latest:
Gadgetज्ञानराष्ट्रीय

Flipkart Big Saving Sale: फ्लिपकार्ट पर 4999 रुपए में खरीदें स्मार्ट टीवी, Youtube Netflix भी

Flipkart Big Saving Sale: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों बिग सेविंग डेज सेल चल रही है। जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक सभी प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप एक नया एलईडी खरीदने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट सेल का फायदा उठा लें। यहां सैमसंग का 32 इंच का स्मार्ट टीवी सिर्फ 4999 रुपए में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।

ऐसे खरीदें सस्ते में स्मार्ट टीवी

सैमसंग का 32 इंच के डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी बाजार में 19,900 रुपए में आ रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह टीवी 12 प्रतिशत की छूट के बाद 17,499 रुपए में आ रहा है। अगर टीवी का भुगतान एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से करते हैं, तो 1500 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। जिससे टीवी की कीमत 15,999 रुपए हो जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर का उठाए लाभ

इस डील में एक्सचेंज ऑफर भी है। अगर सैमसंग के स्मार्ट टीवी को पुराने टीवी के बदले खरीदते हैं, तो 11 हजार रुपए तक अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर आप मात्र 4,999 रुपए में टीवी घर ला सकते हैं। इस डील में कस्टमर को 14,900 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है।

क्या है स्मार्ट टीवी के फीचर्स?

सैमसंग का 32 इंच का एलईडी स्मार्ट टीवी Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह 1366*768 पिक्सल रेसोल्यूशन और एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट और 20W का साउंड आउटपुट मिलेगा। ये टीवी नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और यूट्यूब भी सपोर्ट करता है। कस्टमर को इसके इंस्टॉलेशन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। फ्लिपकार्ट की सेल 21 दिसंबर तक रहेगी।