विजयराघवगढ़ पुलिस का पटाखा दुकानों एवं गोदामों का किया आकस्मिक निरीक्षण
तपन निषाद/कटनी-श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ और तहसीलदार विजयराघवगढ़ विजयराघवगढ़ श्री मनीष शुक्ला की संयुक्त टीम द्वारा किया गया पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण।
विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के मौखिक निर्देश पर आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये थाना क्षेत्र में स्थापित अस्थाई पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर पटाखा दुकान संचालकों को शासन की गाईडलाईन का पालन करते हुये समुचित व्यवस्था कर विस्फोटक सामग्री विक्रय करने हेतु आवश्यक समझाईश दी गई, किसी भी अप्रिय घटना एवं असमाजिक तत्वों को दुकानों से दूर रखने एवं सावधानी पूर्वक कार्य करने के आवश्यक निर्देश दिये गये।

