HOMEज्ञानराष्ट्रीय

Shri Ram Mandir Ayodhya भगवान राम का दर्शन मिलेगा, पर फूल-माला नहीं चढ़ा सकेंगे, प्रसाद भी नहीं मिलेगा

राम का दर्शन मिलेगा, पर फूल-माला नहीं चढ़ा सकेंगे भक्त; प्रसाद भी नहीं मिलेगा

Shri Ram Mandir Ayodhya राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख करीब आ रही है, लोगों में इस बात की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि उन्हें भगवान राम का दर्शन कैसे प्राप्त होगा। मंदिर में क्या व्यवस्था रहेगी और वे कैसे भगवान की पूजा कर पाएंगे।

जब भक्त भगवान राम का दर्शन करने के बाद बाहर की ओर निकलने लगेंगे तो अंतिम छोर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सेवादारों के द्वारा पैकेट बंद प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा। इस समय माता वैष्णो देवी धाम में भी इसी तरह की व्यवस्था चल रही

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भगवान की मुख्य मूर्ति पर फूल-माला या नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। भगवान के दर्शन के लिए लगने वाली लाइन में एक स्थान तक भक्त फूल-माला ले जा सकेंगे। वहां इसे जमा कर दिया जाएगा और इसे भगवान को अर्पित किया हुआ मान लिया जाएगा। देश के कई शीर्ष मंदिरों में इसी तरह की व्यवस्था पहले से ही है जहां भक्तों को फूलमाला मूर्ति तक ले जाने की अनुमति नहीं होती। मुख्य प्रतिमा के दर्शन के पहले उसे जमा करा लिया जाता है।

भक्तों को इस बात से निराशा हो सकती है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद वे भगवान राम का दर्शन तो कर पाएंगे, लेकिन उन्हें फूल-माला या नारियल जैसी वस्तुएं नहीं चढ़ा पाएंगे। इतना ही नहीं, भक्तों को मंदिर में कोई प्रसाद भी नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button