Tejashwi Yadav Wedding तेजस्वी कल दिल्ली में लेंगे 7 फेरे, जानें कौन होगी दुल्हन

Tejashwi Yadav Wedding: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर शहनाई बजने वाली है। उनके बेटे तेजस्वी यादव कल यानी गुरुवार को सात फेरे लेंगे। तेजस्वी की होने वाली पत्नी का नाम राजश्री है। वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं।

वहीं तेजस्वी और राजश्री के विवाग समारोह को गोपनीय रखा गया है। साथ ही दिल्ली में हो रही शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित है। बताया जा रहा है कि निकट व खास मेहमान गुरुवार सुबह तक राजधानी पहुंच जाएंगे। बता दें राजश्री और तेजस्वी दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। शादी के लिए कई महीनों से बातचीत चल रही थीं। आखिरकार दिसंबर में जाकर फाइनल हुई।

 

तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, उनकी पत्नी शकुंतला यादव, रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव और उनकी बहन अनुष्का रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी बेहद गोपनीय रखी जा रही है। सगाई भी शादी से कुछ देर पहले ही होगी।

 

गौरतलब है कि 32 वर्षीय तेजस्‍वी यादव बिहार के उप मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने जनता-दल यू और बीजेपी गठबंधन को कड़ी देते हुए राजद को राज्य में विधायकों की संख्या के लिहाज से नंबर वन पार्टी बना दिया। हालांकिवह सरकार बनाने में फेल रहे।