मप्र के कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन खाता पैकेज का लाभ दिए जाने हेतु लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 12 जून 2026 को संघ के द्वारा जिला कलेक्टर महोदय के नाम का ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी को सौंपा गया।
जिसमें संघ ने आयुक्त संस्थागत वित्त संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के पत्रानुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले खाता पैकेज संबंधी सुविधाएं राज्य शासन एवं उसके अधीन कार्यरत निगम/मंडल व स्वायत्तशासी निकायों के अधिकारियों/कर्मचारियों पर भी लागू कर उन्हें आवास शिक्षा वाहन ओर व्यक्तिगत ऋण पर रियायती ब्याज दर, लाकर किराए और ऋण प्रसंस्करण शुल्क में छूट, खाता धारक को 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत व हवाई दुर्घटना बीमा, स्थाई एवं आंशिक विकलांगता पर भी 1.50 करोड़ का बीमा, खाता धारक को टर्म लाइफ इंश्योरेंस में अतिरिक्त टॉप अप सुविधा के साथ 20 लाख तक का अधिक लाभ परिवार के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवर डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बेहतर लाभ वित्तीय सेवाएं दिया जाने हेतु उक्त सुविधाओं के संबंध में समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को अवगत कराने एवं बैंक खाता पैकेज योजना का लाभ शासकीय सेवकों को दिलाए जाने के संबंध में जिले के समस्त विभागों/बैंकों को अवगत कराने हेतु निर्देश जारी किए जाने हेतु संघ के पदाधिकारी अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष नीलेश पौराणिक धर्मेंद राज भागीरथ तिवारी सोहन दहिया बालकदास रुचि विश्वकर्मा दयाशंकर नीरज पटेल अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








