विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी संघ सौंपेगा ज्ञापन

कटनी। मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल ( शासन से मान्यता प्राप्त ) कटनी जिले की सभी तहसीलों कटनी नगर, कटनी ग्रामीण, रीठी, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा, बडवारा, विजयराघवगढ़, बरही में दिनांक 2 जून मंगलवार को कलेक्टर कटनी के नाम पीएम किसान सम्मन निधि, जायज फसलों (ग्रीष्म कालीन गिरदावरी) फार्मर आईडी के संबंध में आ रही कठिनाइयों के निराकरण के लिए तहसीलदारों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था आज दिनांक तट ज्ञापनों के संबंध में विचार न होने से पटवारियों में भारी रोष व्यप्त है।
मध्य प्रदेश पटवारी संघ की जिला कटनी की दिनांक 6 जून शनिवार को वर्चुअल मीटिंग समय 12:00 बजे से हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि टीएल मीटिंग के बाद दिनांक 8 जून दिन सोमवारसमय 1-30 बजे( डेढ बजे) कलेक्टर कटनी को जिला कार्यकारिणी द्वारा पटवारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिसमें पीएम किसान सम्मन निधि तथा फार्मर आईडी एवं जायज फसलों (ग्रीष्मकालीन गिरदावरी) तथा पटवारी की गोपनीय चरित्रावली (सी आर) समय पर ना लिखा जाना पटवारी का समय मान वेतनमान प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ का ना लगाया जाना सेवानिवृत्ति पटवारी संतोष दहिया सुरेंद्र सिंह ठाकुर के स्वत्वों का त्वरित निराकरण तथा संतान पालन अवकाश के समय वेतन के अतिरिक्त अन्य भत्ते पटवारी पूजा सोनी के नहीं दिए जाने तथा पटवारी द्वारा डबल पद का कार्य पटवारी के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक पद का कार्य किए जाने दोहरी कार्य का भत्ता ,लघु सिंचाई संगणना एवं कृषि संगणना का लंबित मानदेय नहीं दिए जाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा।
एक सप्ताह के अंदर निराकरण न होने से जिले के पटवारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।








