सीएम हेल्पलाइन निराकरण में नगर निगम कटनी प्रदेश की टॉप-10 नगर निगमों में शामिल,91.29 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ हासिल किया ए ग्रेड, शिकायतों के निराकरण में निगमायुक्त और टीम की सक्रियता लाई रंग
तपन निषाद/कटनी – नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण की दिशा में नगर निगम कटनी ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 नगर निगमों में आठवां स्थान हासिल किया है। शासन स्तर से बुधवार को जारी सितंबर 2026 की सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में निगम को 91.29 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल किया है। यह उपलब्धि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के नेतृत्व में शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग, अधिकारियों की सक्रियता और टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
माह सितंबर 2026 में नगर निगम को कुल 876 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से लगभग 52.4 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण शिकायतकर्ताओं से चर्चा एवं उनकी संतुष्टि के उपरांत किया गया। शिकायतों के समाधान के लिए निगम की विभिन्न टीमों ने निरंतर निगरानी के साथ फील्ड स्तर पर भी सक्रियता से कार्य किया गया । इस दौरान शिकायतों के निराकरण की प्रगति पर लगातार नजर रखते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई ।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने इस उपलब्धि पर नगर निगम की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसी सक्रियता, समर्पण और जवाबदेही के साथ कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

