
मुर्गी पालन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न
उमरिया। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिले के जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौली खुर्दके ग्रामगांजरमेंगरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालीस्व सहायता समूह की महिलाओं एवं पुरुषों को मुर्गी पालन का 12 दिवसीय प्रशिक्षण स्टेट बैंक ऑफ़ इंडियाग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान केप्रबंधक डॉक्टर तरुण कुमार सिंहके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक राज बहादुर जायसवाल के सहयोग सेप्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मुर्गी पालन की परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक पवन कुमार पांडे शहडोलद्वारा परीक्षा ली गई। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मुर्गी पालन से लाभ मुर्गियोंकी नस्ल आवास एवं मुर्गियों तथाचूज़ों के रखरखावतथा मुर्गियोंमें होने वाले जीवाणु जनित विषाणु जनित रोग एवं उनसे बचाव के लिए टीकाकरण परजीवी रोग एवं उनकी रोकथाम एवं शासन द्वारा मुर्गी पालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन परीक्षक रामसुख दुबे कटनी द्वारा किया गया तथा बैंकिंग से संबंधित मूल्यांकन पवन कुमार पांडे शहडोलद्वारा किया गया परीक्षा के पश्चात प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गएपरीक्षासंपन्न कराने में आशीष पटेल जगतकपिल श्रीवास्तव एवं सोम साहूद्वारा सहयोग किया गया।








