News24you

News you are looking for

OMG 280 लोगों को 20 ट्रैक्टर, कार व बाइक से सिनेमा हॉल लेकर Gadar-2 दिखाने पहुंचा यह शख्स, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

OMG 280 लोगों को 20 ट्रैक्टर, कार व बाइक से सिनेमा हॉल लेकर Gadar-2 दिखाने पहुंचा यह शख्स, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

OMG उज्जैन में एक बेटे ने पिता की याद में ग्रामीणों को
Gadar-2  दिखाई। वह 280 लोगों को 20 ट्रैक्टर, कार व बाइक से सिनेमा हॉल लेकर पहुंचे। सिनेमा हॉल पूरा भर गया, तो बाकी के बचे हुए लोग सांवेर के सिनेमा हॉल मूवी देखने के लिए गए।

धर्मेद्र जाट उज्जैन के घट्टिया क्षेत्र के गांव बकानिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता लक्ष्मीनारायण ने 2001 में गदर मूवी देखी थी। वह उसके बाद से ही सनी देओल के बहुत बड़े फेन बन गए थे। उन्हें गदर इतनी पसंद आई कि वह रोज खुद तो फिल्म देखने जाते ही थे, दूसरों को भी अपने साथ ले जाते थे।
वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक टीवी और वीसीआर मंगवाया। टीवी और वीसीआर को गांव के मंदिर में लगवा दिया। उसके बाद से रोज गांव के मंदिर में गदर मूवी चलती थी। ग्रामीण भी उनकी गदर और सनी देओल के प्रति दीवानगी देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने पिता जी का नाम गदर सेठ रख दिया था।
धर्मेंद्र ने बताया कि पिता जी लक्ष्मीनारायण ने गदर मूवी में सनी देओल का गेटअप काफी अच्छा लगा। उसके बाद से वह उसी गेटअप में रहने लगे थे। उन्हें जब पता चला था कि सनी देओल की गदर-2 रिलीज होने वाली है, तो वह काफी खुद हुए थे। उनको गदर-2 का काफी दिनों से इंतजार था, लेकिन वह नहीं देख पाए थे। उनकी एक साल पहले ही मौत हो गई।