HOMEKATNIMADHYAPRADESH

जीआरपी थाना ने पकड़े तीन शातिर चोर, पैसे, गहनों को किया जप्त

कटनी। आउटरों एवं ट्रेनों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एव लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के व्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी. अरूणा वाहने जीआरपी थाना कटनी एवं जीआरपी थाना कटनी के स्टाफ को तीन शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 को दिष्टीगत रखते हुए 24 अप्रैल को रेलवे स्टेशन में चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबीरो से सूचना प्राप्त हुई की तीन अज्ञात व्यक्ति जिनकी भाषा स्थानिय नही लग रही हैं। संदिग्ध लग रहे हैं, रेलवे स्टेशन कटनी में घूम रहे हैं।

मुखबिरो की सूचना पर आर पी एफ सी आई बी के स्दस्यों को लेकर संयुक्त चेकिंग किया गया। प्लेटफार्म नं 2 पर जबलपुर छोर तरफ मुखबिरो के बताये हुलिया के व्यक्ति दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया। स्टेशन पर अनावश्यक घुमने के संबंध मे पूछने पर संतोषजनक उत्तर नही दिये जाने पर थाना लाकर पूछताछ किया गया।

पूछताछ में तीनो व्यक्तियों ने पूर्व मे ट्रेनो मे यात्रीयों का सामान चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया की 05 मार्च 2024 को यात्री संतोष सिंह का यात्रा के दौरान ट्राली बैग से सोने के जेवरात व दिनांक 07 अप्रैल 2024 को यात्री श्रीमती निलू तिवारी का लेडीज पर्स चोरी किया था।

उपरोक्त दोनो फरियादियों का चोरी किया सामान साथी नेम सिंह के घर बोस कालोनी मैहर में छिपा कर रखा था। नेम सिंह के घर से सोने के जेवरात एक सोने की चेन, एक जोड कान के झुमका, एक मंगलसूत्र का लाकेट, एक जोड कान का टाप्स व नगदी 1100 रूपये पृथक-पृथक मामलों मे जप्त किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button