Chandrayaan-3 श्रीहरिकोटा : इसरो का चंद्रयान-3 चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। बुधवार को इसरो ने सफलता पूर्कव चौथी बार चंद्रयान-3 को अगली कक्षा में प्रवेश करवाया।
चंद्रयान अभी चंद्रमा की ऐसी कक्षा में घूम रहा है, जिसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी 153 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 163 किमी है। अब 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा। यह सबसे अहम चरण बताया जा रहा है। इसरो ने चंद्रमा पर लैंडिंग के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की है।
हम चांद के काफी करीब पहुंच गए हैं। इसरो वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आने वाले दिनों में उनका लैंडर चांद पर होगा। इस सफलता से चांद की यात्रा के लिए आगे के प्रवेश द्वार खुलेंगे।














