News24you

News you are looking for

उमरियापान में तैयार किए जा रहे 15 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड

उमरियापान में तैयार किए जा रहे 15 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड

कटनी/ उमरियापान ।  30 बिस्तरीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में सेन्ट्रल ऑक्सीजन सिस्टम लगाया जा रहा है।

गुरूवार से इस पर काम शुरू हो चुका है। इस सिस्टम के स्थापित हो जाने के बाद अस्पताल में 15 ऑक्सीजन सपोर्टेड बैड में कोविड मरीज सहित अन्य मरीजों को प्राणवायु आक्सीजन उपलब्ध होगी।

सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया तीन दिनों के भीतर समुचित रूप से ऑक्सीजन सिस्टम प्रारंभ हो जाएंगे। इससे मरीजों को आक्सीजन की सुविधा मिलेगी।