News24you

News you are looking for

covid guidelines धीरे धीरे शुरू होने लगीं कोविड की सख्तियां, सरकार का बड़ा फैसला

guidelines katni

Corona Update: चीन और जापान समेत कई देशों में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। इसे देखते हुए केन्द्र सरकार ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। इसी के तहत 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा से पहले उन्हें अपनी जांच रिपोर्ट, एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। फिलहाल छह देशों से आनेवाले नागरिकों के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच को अनिवार्य किया गया है, लेकिन भविष्य में इसे और देशों के लिए लागू किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

इससे पहले अमेरिका ने भी चीन से आनेवाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच अनिवार्य करने की घोषणा की थी। चीन में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामले के मद्देनजर देश में वायरस संबंधी कड़ी पाबंदियां फिर लागू किए जाने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने आगाह किया है कि आनेवाले 40 दिन कोरोना संक्रमण के हिसाब से अहम हो सकते हैं। वैसे, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर कोविड की लहर आती भी है तो संक्रमण की संख्या भले ही ज्यादा हो, लेकिन इससे होनेवाली मौतों और अस्पताल में भर्ती होने की दर बेहद कम रहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में स्थिति चीन से अलग है क्योंकि यहां काफी संख्या में लोग वायरस के संपर्क मेंआ चुके हैं और व्यापक स्तर पर टीकाकरण भी हुआ है।