News24you

News you are looking for

न्यू कॉलोनी मंगल नगर में माँ जगदम्बे की महाआरती में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन लिया मातारानी का आशीर्वाद

न्यू कॉलोनी मंगल नगर में माँ जगदम्बे की महाआरती में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन लिया मातारानी का आशीर्वाद

तपन निषाद/कटनी-शारदेय नवरात्र की पंचमी के पावन अवसर पर मंगल नगर न्यू कॉलोनी स्थित श्री शिवाय दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित माँ जगदम्बे की प्रतिमा के समक्ष भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि खरे शामिल व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना सरावगी पार्षद शकुंतला सोनी शामिल हुए हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से माँ जगदम्बे की महाआरती कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्र के पावन पर्व पर आयोजित महाआरती में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम में श्री शिवाय दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने माँ जगदम्बे की आराधना कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।