News24you

News you are looking for

Corona Virus in MP जबलपुर के बाद अब इंदौर ने डराया, मिले 4 नए पॉजिटिव

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

Corona Virus in MP जबलपुर में कल एक महिला के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद आज इंदौर में शुक्रवार को चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार को एक उपचाररत मरीज ने पूरी तरह से ठीक भी हुआ। इस दिन 109 सैंपल जांचे गए। वर्तमान में इंदौर में कोरोना के उपचाररत मरीजों की संख्या पांच है। अब तक शहर में 38,68,873 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 2,12,525 में संक्रमण की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि इन संक्रमितों में से 2,11,050 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

इंदौर में शनिवार को 11 स्थानों पर निश्शुल्क लगेगी कोवैक्सीन

अगर आपने कोरोना के पहले और दूसरे टीके के रूप में कोवैक्सीन लगवाई है और अब तक आपको सतर्कता डोज नहीं लगी है तो इसे तुरंत लगवा लें। शनिवार को इंदौर में 11 स्थानों पर कोवैक्सीन टीका निश्शुल्क लगाया जाएगा। निश्शुल्क कोविशील्ड टीके के लिए फिलहाल आपको इंतजार करना पड़ेगा। कुछ निजी सेंटरों पर जरूर यह उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन स्तर पर कोविशील्ड टीके की मांग भेज दी है।