News24you

News you are looking for

गोल बाजार रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद का मंचन, कलाकारों ने जीवंत किया प्रसंग

गोल बाजार रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद का मंचन, कलाकारों ने जीवंत किया प्रसंग

तपन निषाद/कटनी- गोल बाजार रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान मंडली के कलाकारों ने दशरथ, मंथरा और कैकई के बीच हुए संवाद का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवाद अदायगी से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को मंच पर साकार किया। इस दौरान रामलीला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

मंचन के दौरान कलाकारों ने प्रसंग के भावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा। रामलीला के आयोजन में कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रवि खरे एवं शरद अग्रवाल, भरत अग्रवाल, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, अंकुश रजक, मनोज बाझल, अजय माली और अमृत लाल बर्मन सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।