News24you

News you are looking for

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर जताया विरोध,जेएनयू छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग, कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर जताया विरोध,जेएनयू छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग, कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

तपन निषाद/कटनी- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़ी छात्राओं की यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना सरावगी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए सांसद का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना सरावगी ने कांग्रेस पर महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अलका जैन ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं, लेकिन महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में पार्टी का रुख अलग दिखाई देता है।

जिला उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी ने आरोप लगाया कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस अपने सांसद के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर उदासीन रवैया अपना रही है। उन्होंने जेएनयू से जुड़ी छात्राओं की शिकायतों का उल्लेख करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में श्रीमती सपना सरावगी, श्रीमती अलका जैन, श्रीमती सीमा जैन सोगानी, सुश्री अंकिता तिवारी, श्रीमती पार्वती तामिया, श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, श्री रवि खरे, श्री कैलाश जैन सोगानी, श्री पारस जैन, श्री रम्मू साहू, श्री मनीष दुबे, श्री यज्ञदत्त मिश्रा, श्री सचिन तिवारी, श्री विजय दुबे, श्री श्रीराम पटेल, श्री अभिनंदन सरावगी, श्री राम सहाय साहू, श्री मुन्ना यादव, श्री सुरेन्द्र पांडे, श्री विनोद तामिया, श्री जीवन चौधरी, श्री शिवम मिश्रा, श्री अविरल शुक्ला, श्री सचिन निषाद, श्री शुभ सोनी, नीरज रजक, श्री अंश तौमर, श्री विकास निषाद एवं श्री प्रशांत सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।