News24you

News you are looking for

Covid Guidelines न्यू ईयर जश्न से पहले यहां जारी हुई कोरोना गाइडलाइन

guidelines katni

Covid Guidelines: कर्नाटक में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। न्यू ईयर का वेलकम करने के लिए शहरवासियों का हुजूम उमड़ रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे के एहतियात के तौर पर सरकार ने मास्क अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कई जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘एहतियात के तौर पर मास्क अनिवार्य करने का फैसला किया गया है।’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराएं नहीं कोरोना के नियमों का पालन करें।

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। सरकार ने हर राज्य को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार (27 दिसंबर) को देश में मॉक ड्रिल कराई जाएगी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कर्नाटक में थिएटर, स्कूल और विश्वविद्यालय में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने पब, होटल, रेस्तरां और बार में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। कलबुरगि हवाई अड्डा के निदेशक चिलका महेश ने कहा कि एयरपोर्ट पर स्टाफ और यात्रियों का मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। यह निर्णय बाहर के देशों में कोविड के फैलने और सरकार के दिशा निर्देशों को देखते हुए लिया है।