Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEखेल

T20 World Cup सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने भारत ने 39 गेंद में जीता मैच, आशा बरकरार

टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए SCO की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17.4 ओवरों के खेल में 85 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी 3-3 विकेट लेने में सफल रहे। 86 रनों के टारगेट को भारत ने 6.3 ओवर में 2 विकेट नुकसान के हासिल कर लिया

रोहित-राहुल ने दिलाई जोरदार शुरुआत
टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 30 गेंदों पर 70 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि राहुल के बल्ले से मात्र 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी देखने को मिली। रोहित का विकेट ब्रैडली व्हील और राहुल का मार्क वॉट के खाते में आया।

  • टारगेट का पीछा करते हुए भारत की यह सबसे बड़ी जीत रही। भारत ने ये मुकाबला 81 गेंद पहले जीता।
  • टी-20 वर्ल्ड कप में बची हुई गेंदों के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी जीत रही।
  • केएल राहुल ने 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। टी-20 WC का चौथा सबसे तेज अर्धशतक रहा।
  • सूर्यकुमार यादव ने 2 गेंदों पर नाबाद 6 रन बनाए और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।
  • 3 विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • कब क्या कहता है समीकरण
    टीम इंडिया को अपना रन रेट अफगानिस्तान से बेहतर करने के लिए ये मुकाबला 7.1 ओवर के अंदर जीतना था और भारत 6.3 ओवर में ये मैच जीतने में सफल रहा। अब टीम इंडिया को अपने आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो भारत के 6 अंक होंगे। इस स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। भारत को दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराए। अगर आफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत अंतिम चार में क्वालिफाई कर सकता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp