Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP के अलीराजपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी संघर्ष, चार लोगों की मौत

दीपावली के मौके पर गुरुवार की रात पूरा देश रोशनी से नहाया हुआ था. तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश MP के अलीराजपुर Alirajpur में दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई में चार लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि यह खूनी संघर्ष पंचायत के दौरान हुआ. मामला प्रेम संबंध को लेकर बताया जा रहा है. घटना अलीराजपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकाड़िया गोराद फलिया गांव का है.

प्रेमी युगल के भागने के कारण यह घटना

जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल के भागने के कारण यह घटना हुई. लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया. इस कारण स्माल, सुखदेव, भल सिंग और नानबु नाम के चार लोगों की जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनोज कुमार सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे.

दो साल पहले प्रेम प्रसंग में घर छोड़ कर भाग गए

जानकारी के मुताबिक गांव के ही माधो और लीला दो साल पहले प्रेम प्रसंग में घर छोड़ कर भाग गए थे. नाबालिग होने के कारण किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की. दोनों परिवारों की आपस में रिश्तेदारी है. पंचायत ने इस मामले में दखल देकर दोनों परिवारों में सुलह कराने की कोशिश की थी.

चांदी उठा ले गई थी लड़की

विवाद की वजह चांदी बनी है. दरअसल घर से भागने से पहले लड़की अपनी मां की एक किलो चांदी लेकर चली गई थी. चांदी और रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों परिवारों में बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पंचायत को बुलाया गया. लेकिन दोनों परिवारों में सुलह नहीं हुई. दोनों परिवारों के लोग धारधार हथियार से एक दूसरे पर हमला करने लगे. इसमें चार लोगों की मौत हो गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है. हमले में माधों के चचेरे भाई स्माल (25) और सुखदेव (22) की मौत हुई. वहीं लीला के दादा भलसिंग (50) और चाचा नानबु (38) की जान चली गई.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp