पिकलबॉल और बैडमिंटन के नए खेल मंच ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ,विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में बीना देवी सचदेवा ने किया रिबन काटकर उद्घाटन, खेल और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा
तपन निषाद/कटनी-शहर की नई बस्ती स्थित IFIT Sports Turf में 31 अक्टूबर को ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में सुरेश सचदेवा (बॉबी) की माता बीना देवी सचदेवा एवं लक्षित सचदेवा ने विधायक संदीप जायसवाल के साथ रिबन काटकर खेल परिसर का शुभारंभ किया। इसके पूर्व भगवान के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
‘PickleXIFIT’ के माध्यम से शहरवासियों को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक नया मंच उपलब्ध कराया गया है। यहां पिकलबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
शुभारंभ समारोह में समाजसेवी चमनलाल आनंद, चड्ढा कॉलेज के डायरेक्टर जय चड्ढा, अजय सरावगी, लकी सचदेवा, लोकेश सचदेवा, टीनू, पंकज सचदेवा, नकुल सचदेवा, पलक सचदेवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजक सुरेश सचदेवा (बॉबी) एवं लक्षित सचदेवा ने उपस्थित अतिथियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस नई शुरुआत से कटनी में खेल संस्कृति और फिटनेस गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई गई।

