Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहे युवक का शव फांसी पर झूलता मिला

MP की राजधानी भोपाल में आज एक छात्र की फांसी पर लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का नाम सौरभ सिंह है जो बिहार का रहने वाला है मिली जानकारी के अनुसार Bihar के चंपार से B-tech की पढ़ाई करने MP की राजधानी भोपाल आया स्टूडेंट सौरभ सिंह उम्र 22 साल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। उसकी मृत्यु हो गई है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस को यहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बागसेवनिया थाना पुलिस मामले की जांच  कर रही है।

बुआ के लड़के के साथ सौरभ सिंह

पुलिस ने बताया कि  मूलत: चंपारण (बिहार) के रहने वाले सौरभ सिंह (22) के पिता का निधन हो चुका है। वह वैष्णव अपार्टमेंट में किराए के मकान में अपनी बुआ के लड़के किशन के साथ रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। सौरभ सिंह एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। गुरुवार को दोपहर में सौरभ और किसन अपने-अपने कमरे में थे। सौरभ के कमरे का दरवाजा बंद रहने के कारण शाम करीब पौने चार बजे किसन ने उसे दो-तीन बार फोन लगाया।
फोन रिसीव नहीं होने पर किशन ने खिड़की से अंदर देखा तो सौरभ फांसी पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी पहले अपने मकान मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  अभी यह पता नहीं चल सका है कि सौरभ ने इस तरह आत्महत्या का कदम क्यों उठाया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp