Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMETrending Newsव्यापार

Share Market Big Updates: 700 अंक गिरा सेंसेक्स, फ्यूचर रिटेल पांच परसेंट लुढ़का, केवल इन दो शेयरों में आई तेजी

Share Market Big Updates, irctc share price हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। विदेशों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 729 अंक गिरकर 56,467 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 (Nifty50) भी 224 अक लुढ़ककर 16,950 अंक पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एनटीपीसी (NTPC) को छोड़कर सेंसेक्स के बाकी सभी शेयरों में गिरावट रही।

सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 576.12 अंक यानी 1.01% की गिरावट के साथ 56,621.03 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 188 अंक यानी 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 16,983.10 अंक पर था। हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड (HUL), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड, विप्रो, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयरों में तीन फीसदी तक गिरावट आई।

ऑटो स्टॉक्स में तेजी
आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी के साथ-साथ ऑटो स्टॉक्स में भी तेजी दिख रही है। निफ्टी के शेयरों में बजाज ऑटो (Bajaj Auto), हीरोमोटो (HeroMoto), मारुति (Maruti) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में काफी तेजी दिख रही है। फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के शेयरों में 5% गिरावट आई। रिलायंस ने शुक्रवार को उसके साथ डील खत्म करने की घोषणा की थी।

ब्रॉडर मार्केट्स भी गिरावट के साथ खुला। बीएसई मिडकैप (BSE MidCap) और स्मॉलकैप इंडेक्सेज में 1.2 फीसदी तक की गिरावट आई। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी, और मेटल्स के शेयरों में दो फीसदी तक गिरावट आई। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Religare Enterprises) के शेयरों में चार फीसदी तेजी आई। इस एनबीएफसी का कहना है कि उसने पिछले मामलों को सेटल करने के लिए सेबी को 5.41 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp