Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Lokayukt Trap: महिला TI कह रही सट्टा खिलाओ और महीना दो, लोकायुक्त ने 20 हजार लेते दबोचा

Lokayukt Trap मध्यप्रदेश अजब है। इसमें कोई शक नहीं, यहां एक शख्स से महिला टीआई सिर्फ इसलिए रिश्वत ले रही थी क्योंकि उसने सट्टा खिलाना बन्द कर दिया। टीआई मैडम कह रहीं थीं सट्टा खिलाओ और महीना पैसा दो।

आवेदक रितेश राठोर निवासी कानड ज़िला आगर मालवा ने को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि TI थाना प्रभारी कानड़ मुन्नी परिहार दबाव बनाकर सट्टा चलाने का कह रही है और इस के लिए हर महीने 20 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग कर रही है। आवेदक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज DSP राजकुमार सराफ के नेतृत्व में टीम का का गठन कर ट्रैप किया गया।

लोकायुक्त उज्जैन की टीम DSP सुनील तालान, TI राजेंद्र वर्मा आरक्षक संजय पटेल, सुनील परसाई, नीरज राठोर व इसरार द्वारा थाना कानड़ ज़िला आगर मालवा में आवेदक से 29 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए TI मुन्नी परिहार मैडम को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

बातचीत के दौरान TI मुन्नी परिहार थाना प्रभारी कानड़ द्वारा आवेदक से पिछले महीने के बाक़ी 9 हज़ार ओर चालू महीने के बीस हज़ार रुपए के हिसाब से कुल 29 हज़ार की माँग की गयी थी।

आवेदक के अनुसार उसको क़ोरोना लॉकडाउन में गल्ले के व्यापार में नुक़सान होने से उसने वर्ष 2021 में सट्टा चलाया था उसका TI मुन्नी परिहार हर महीने 20 हज़ार रुपए लेती थी। अब सट्टा नहीं खिलाना चाहता लेकिन TI मैडम दबाव बनाकर सट्टा चलवा रही हे ओर रिश्वत के रूप में हर महीने 20 हज़ार रुपए माँग रही।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp