Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केबॉलीवुड

Kacha Badam Girl अंजलि ने मुनव्वर फारूकी को दिया जोर का झटका धीरे से

Kacha Badam Girl अंजलि अरोड़ा Munawar Faruqui  स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock UPP) में दर्शकों का जमकर प्यार मिला. शो में कथित गर्लफ्रेंड अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) से मिले धोखे के बाद लॉक अप से बाहर निकले मुनव्वर फारूकी जल्द ही एक नए रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं. कहा जा रहा है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर को मशहूर शो ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 12’ (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 12) का ऑफर मिला है. हालांकि अभी तक इसे लेकर शो के मेकर्स या मुनव्वर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

गौरतलब है कि ‘लॉक अप’ में मुनव्वर फारूकी के गेम को दर्शकों और फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया. शो में ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा के साथ उनकी केमेस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालांकि अंजलि ने ही मुनव्वर को शो से बाहर निकालने की साजिश रची जिससे कॉमेडियन को बड़ा धक्का लगा. अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन और लॉक अप प्रतिभागी मुनव्वर फारूकी और अभिनेत्री माहिका शर्मा को ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 12’ का ऑफर मिला.

इस बार ग्रैंड होगा खतरों के खिलाड़ी 12

शो के एक करीबी सूत्र का कहना है : “मेकर्स इस 12वें सीजन को ग्रैंड बनाने और रियलिटी टीवी शो को अलग लेवल पर ले जाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. शो का बजट पिछले सीजन की तुलना में बढ़ाया गया है. मुनव्वर को दर्शकों के ओर से काफी प्यार मिल रहा है.” सूत्र आगे कहते है, “माहिका शो में काफी एक्टिव है. उन्होंने शो में अपने डर से लड़ने की बात कही थी. इसके चलते उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का ऑफर दिया गया.”

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp