Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Lockdown Again in 2022 ? 1 हफ्ते में डबल हुए कोरोना केस, इन 10 राज्यों में फिर बढ़ रहा संक्रमण, लगेंगी पाबंदी?

Lockdown Again in 2022: देश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ताजा खबर यह है कि बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 2541 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 30 मरीजों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात सबसे ज्यादा चिंतानजक नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले दिल्ली में रविवार को 1,083 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सकारात्मकता दर 4.48 प्रतिशत हो गई है।राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 18,74,876 हो गई है और मरने वालों की संख्या 26,168 है। इसके साथ ही दिल्ली समेत अन्य प्रभावित राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा होने की आशंका बन गई है। दिल्ली में बीते दिनों कुछ स्कूलों को बंद किया गया है।

Lockdown Again in 2022: बुधवार को पीएम मोदी की बड़ी बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसले

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण हालात पर प्रजेंटेशन देंगे।

पिछले कुछ दिनों से संक्रमण का तेज प्रसार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,527 मामले मिले हैं, जिनमें एक हजार से अधिक अकेले दिल्ली से हैं। आइआइटी मद्रास में 55 मामले मिले हैं और बेंगलुरु में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीए.2 के दो मरीज भी पाए गए हैं।

इस दौरान 33 लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें 21 मौतें केरल से और दो दिल्ली से हैं। सक्रिय मामले 15,057 हो गए हैं जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp