News24you

News you are looking for

Sagar Road Accident : सागर में स्कूटी पर सवार तीन युवतियों की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत

accident

<strong>सागर।</strong> सागर के यूनिवर्सिटी रोड पर डंफर से कुचल कर तीन युवतियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मृत तीनो युवतियां एकसाथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी।
तभी डम्फर के नीचे आने के बाद तीनों की एकसाथ ही कुचल कर मृत्यु हो गई है। घटना के बाद डंपर चालक डंपर को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।
सागर एसपी अतुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया है।
पुलिस द्वारा डंपर डंपर को जब्त कर लिया गया है। घटना में मृत तीनो युवतियां सुरखी क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।