News24you

News you are looking for

त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट,अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने जुलूस मार्ग सहित विभिन्न मार्गों में किया मॉकड्रिल सह निरीक्षण

त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट,अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने जुलूस मार्ग सहित विभिन्न मार्गों में किया मॉकड्रिल सह निरीक्षण

तपन निषाद/कटनी – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम की अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम मुख्य जुलूस मार्ग सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर मॉकड्रिल सह निरीक्षण किया।

संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को लेकर शाम 6 बजे शुरू हुए निरीक्षण के दौरान टीम ने खोबा मंडी, कारगिल चौक, गर्ग चौराहा, शहीद द्वार, नई बस्ती, आदर्श कॉलोनी, चांडक चौक, रविदास चौराहा, केलवारा फाटक, गाटर घाट, आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, सराफा मार्केट और कमानिया गेट होते हुए पूरे रूट का जायजा लिया।

मॉकड्रिल सह निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि-दशहरा पर लगने वाले टेंट-पंडालों के कारण आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए रूट क्लियर रखना था। निरीक्षण के दौरान सभी पंडाल व्यवस्थित पाए गए।

टीम का नेतृत्व सहायक फायर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार दुबे ने किया। निगम प्रशासन ने नगर की समस्त दुर्गा समिति के पदाधिकारियों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने और आकस्मिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मार्ग अवरुद्ध कर पंडाल की स्थापना न करने की अपील की है।