HOMEMADHYAPRADESH

MP में कोरोना ने ली दो जजों की जान, सरकार ने लॉक डाउन के दिये कलेक्टर को अधिकार

  • क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति से कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन कर सकते हैं
  • सतना में अपर सत्र न्यायाधीश और जबलपुर में हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस की मौत
  • मुरैना में सिविल सर्जन दूसरा टीका लगने के 40 दिन बाद संक्रमित
  • कोरोना ने दो जजों की जान ली
    जबलपुर हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जस्टिस की बुधवार दोपहर को कोरोना से मौत हो गई। वे हिमाचल जस्टिस भी रह चुके हैं। इधर, सतना में कोरोना से 52 साल के अपर सत्र न्यायाधीश की मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी बीमार है। खंडवा में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद कलेक्टर ने निर्णय लिया है कि शहर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के सभी शहरों में संडे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सभी सरकारी दफ्तर अगले 3 महीने तक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में 8 अप्रैल से अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।

CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को आपात बैठक में चर्चा के बाद यह फैसला लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति लेकर कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर सकते हैं। प्रदेश के अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाएंगे। जिसके आधार पर उस कंटेनमेंट एरिया में 7 से10 दिन तक का लाॅकडाउन लगाया जा सकेगा।

बैठक में स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और प्रमुख सचिव गृह राजेश राजौरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा 10 अप्रैल को छिंदवाड़ा और 11 अप्रैल को कटनी के हालातों का जायजा लेने जाएंगे।

कोरोना ने दो जजों की जान ली
जबलपुर हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जस्टिस की बुधवार दोपहर को कोरोना से मौत हो गई। वे हिमाचल जस्टिस भी रह चुके हैं। इधर, सतना में कोरोना से 52 साल के अपर सत्र न्यायाधीश की मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी बीमार है। खंडवा में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद कलेक्टर ने निर्णय लिया है कि शहर में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

इंदौर में 24 घंटे में 866 केस आए
एक दिन में भोपाल में 618, इंदौर में 866 और पूरे प्रदेश में 4043 पॉजिटिव मिलने के बाद से 13 शहरों में लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी है। भोपाल-इंदौर समेत 13 शहरों में भी वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन इस पर फैसला एक-दो दिन में लिया जाएगा। यहां रविवार को पहले से ही लॉकडाउन घोषित है। इधर, कलेक्टर ने बुधवार रात से शाजापुर में 58 घंटे का लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया है। उधर, कटनी में नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। वहीं, उमरिया जिले में संडे लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसका फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ दिया है।

भोपाल में मंगलवार को 618 तो प्रदेश में 4043 नए पॉजिटिव मिले। यहां एलएन अस्‍पताल को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया गया है। यहां कोविड मरीजों का नि:शुल्‍क इलाज होगा। पीपुल्‍स हास्पि‍टल में कोविड मरीजों के फ्री इलाज के लिए 300 बेड रिजर्व करा दिए गए हैं। भोपाल में अब तक कोरोना से 640 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 54637 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 49438 ठीक हो चुके हैं। अभी भोपाल में करीब 4800 एक्टिव केस हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button