News24you

News you are looking for

Mandla: छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

police_naxal_encounter_balaghat_

Mandla। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सल के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई है। इसमें हॉक फोर्स के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही कुछ नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। मामला मोतीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूपखार इलाके का है। फिलहाल, सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।

दरअसल, मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने पुष्टी करते हुए बताया कि मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉकफोर्स टीम ने कान्हा किसली पार्क से आगे सूपखार इलाके में हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।उन्होंने घटना की जानकारी फोन पर देते हुए बताया कि पुलिस को इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली, जिसके बाद मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉकफोर्स टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान नक्सिलयों ने टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसके बाद हॉकफोर्स टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सली कान्हा भोरमदेव कमेटी में सक्रिय थे, वहीं नक्सलियों की संख्या कितनी थी इसकी अभी पुख्ता जानकारी नही मिल रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के समय मौके पर 20 से अधिक नक्सली थे। गोलीबारी के बाद बाकी भाग निकले।