HOME

LIVE Breaking News in Hindi Live: ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगी 24 घंटे की रोक

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। वहीं कई राज्यों में वैक्सीन की कमी की शिकायतें आ रही हैं तो कई अस्पतालों में बिस्तरों की कमी देखी जा रही है। यही नहीं देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.68 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं दिल्ली मेट्रो में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन पर अभी अस्थायी तौर पर प्रवेश पर रोक लगा दी है। इधर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दानिश चिकना और दाऊद इब्राहिम के सहयोगी राजिक चिकना को समन भेजा है। इधर बंगाल के बर्धमान में पीएम मोदी की रैली शुरू हो गई है। देश और दुनिया की ब्रेकिंग और ताजा खबरों को यहां पढ़िए…

07:43 PM, 12-APR-2021
ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगी 24 घंटे की रोक

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 12 अप्रैल की रात 8 बजे से 13 अप्रैल की रात 8 बजे तक किसी भी तरह के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है।

सुशील चंद्रा नियुक्त किए गए मुख्य चुनाव आयुक्त

सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे 13 अप्रैल से पदभार संभालेंगे। वे सुनील अरोड़ा का स्थान लेंगे।
06:43 PM, 12-APR-2021
लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाएं पीएम मोदी: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को ‘इवेंट मैनेजमेंट’ में शामिल होने की बजाय लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाना चाहिए।
06:25 PM, 12-APR-2021
अनिल देशमुख को सीबीआई का समन

महाराष्ट्र वसूली कांड में सीबीआई ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 14 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

05:38 PM, 12-APR-2021
‘दीदी, ओ दीदी’ से गुस्सा क्योंः पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के बारासात में पीएम मोदी ने कहा कि मैं जो बोल रहा हूं, ‘दीदी, ओ दीदी’ इससे भी उनको गुस्सा आता है। इसमें गुस्सा करने वाली बात है क्या? मैं तो हैरान हूं कि बंगाल के सैकड़ों बच्चे वीडियो में कह रहे हैं, ‘दीदी, ओ दीदी’। बंगाल के हर घर का बच्चा दीदी, ओ दीदी बोलना शुरू कर दिया है।
05:29 PM, 12-APR-2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एम्स से छुट्टी  मिली

सफल बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एम्स से छुट्टी  मिल गई है और इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों का धन्यवाद किया है।

गरीबों का पैसा हड़पने वाले को मिलेगी सजा: शाह

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद एसआईटी बनेगी और गरीबों का पैसा जो ले गए हैं, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा सरकार करेगी।
04:44 PM, 12-APR-2021
चुनाव आयोग पक्षपाती न बनें: ममता

दम दम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें, पक्षपाती न बनें। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वास्तव में दुखी और शर्मिंदा हूं। मैंने ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो बोलते समय सभी सीमाओं को लांघ जाता है। मैंने सभी धर्म के लोगों के लिए काम किया है। मैंने क्या नहीं किया है? अब एक ही चीज रह गई है, ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’। लेफ्ट और कांग्रेस भाजपा के एजेंट हैं।

04:41 PM, 12-APR-2021
क्या दीदी ने एकबार भी शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि क्या दीदी ने अपनी रैलियों में एकबार भी कहा है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान होना चाहिए? क्या दीदी ने कहा है कि सभी वर्ग के लोग लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें? क्या दीदी ने एकबार भी शांतिपूर्ण मतदान की अपील की है?  उन्होंने आगे कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री होने के नाते क्या यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है? क्या दीदी ने बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कहा है? क्या दीदी ने एकबार भी कहा कि जो लोग हिंसा फैलाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी?
04:35 PM, 12-APR-2021
हिंसा फैलाकर सत्ता पाना चाहती हैं दीदी: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के बारासात में पीएम मोदी ने कहा कि दीदी किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहने चाहती हैं। इसलिए उन्होंने अपने समर्थकों को भड़काना शुरू कर दिया है। एक मुख्यमंत्री कभी ऐसी भाषा नहीं बोल सकता है। वे यहां हिंसा फैलाना चाहती हैं और अशांति पैदा करना चाहती हैं। दीदी, आपकी हर साजिश को बंगाल की जनता नाकाम करके ही रहेगी।
02:30 PM, 12-APR-2021
कल्याणी में प्रधानमंत्री मोदी की रैली

बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव के लिए पीएम मोदी आज कई इलाकों में चुनावी रैली कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां ममता पर जमकर निशाना साधा और कहा कि खुलेआम कहा जा रहा है कि टीएमसी के लोग केंद्रीय वाहिनी का घेराव करेंगे और दीदी के बाकी समर्थक छप्पा भोट डालेंगे। चर्चा है कि कूचबिहार में जो हुआ वो दीदी के इसी छप्पा भोट मास्टर प्लान का हिस्सा था।

 

Show More

Related Articles

Back to top button