Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Jyotiraditya Scindia: ‘महाराज’ कहे जाने पर आपत्ति, कहा- “मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा ‘महाराज’ कहे जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि “मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है”. संसद में प्रश्नकाल के दौरान पश्चिम बंगाल में कुछ हवाईअड्डा परियोजनाओं से संबंधित एक प्रश्न पूछने के दौरान चौधरी ने लोकसभा में दो बार नागरिक उड्डयन मंत्री को ‘महाराज’ कहकर संबोधित किया.

मामला यह है कि एक ‘महाराज’ मंत्री हैं, दूसरा ‘महाराज’ एयर इंडिया

साल 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि, “मामला यह है कि एक ‘महाराज’ मंत्री हैं, दूसरा ‘महाराज’ एयर इंडिया, जिसका अब निजीकरण हो रहा है.” इसके जवाब में, सिंधिया ने सबसे पहले सवाल पूछने के लिए कांग्रेस नेता को धन्यवाद दिया और फिर अपना नाम बताया.

शायद, उन्हें कुछ गलतफहमी है

मंत्री ने कहा, “और, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है. शायद, उन्हें कुछ गलतफहमी है, और मेरे अतीत के बारे में बार-बार बात करते रहते हैं. लेकिन मैं उन्हें सूचित करना चाहता हूं.”

टाटा समूह 27 जनवरी से मालिक

बता दें टाटा समूह ने 27 जनवरी को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का स्वामित्व हासिल कर लिया है. इस विमानन कंपनी को करीब 69 साल पहले मुंबई स्थित समूह से लेकर उसका राष्ट्रीयकरण किया गया था.

एयर इंडिया की शुरुआत टाटा समूह ने 1932 में की थी. हालांकि, देश को आजादी मिलने के बाद, 1953 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विमानन कंपनी का राष्ट्रीयकरण कर दिया था.