HOMEज्ञानज्योतिषधर्मराष्ट्रीय

Janmashtami 2022 Rashi अपनी राशि के अनुसार करें श्रीकृष्ण की श्रृंगार, इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami 2022 Rashipooja अपनी राशि के अनुसार करें श्रीकृष्ण की श्रृंगार, इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami 2022 Rashipooja: भगवान श्रीकृष्ण को नारायण का आठवां अवतार माना जाता है। इसलिए श्रीकृष्ण की पूजा से विष्णु और लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर श्रीकृष्ण की कृपा हो जाए तो भक्तों के जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में प्रभु श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय अवश्य करने चाहिए। ज्योतिष के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आपको अपनी राशि के मुताबिक भगवान का श्रृंगार करना चाहिए और उसी मुताबिक भोग लगाना चाहिए। इससे उस राशि विशेष के जातकों को श्रीकृष्ण का आशीर्वाद जल्द मिल सकता है।

janmashtami news24you

राशि के मुताबिक करें श्रृंगार

मेष राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को लाल रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग लगाएं।

वृषभ राशि – इस राशि के जातक चांदी के वर्क से श्रीकृष्ण का शृंगार करें और उन्हें माखन का भोग लगाएं।

shri-krishna-janmabhoomi_1650982839

मिथुन राशि – इस राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को लहरिया वस्त्र पहनाएँ और दही का भोग अर्पित करें।

कर्क राशि – इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को सफेद वस्त्र पहनाएं और दूध और केसर का भोग अवश्य लगाएं।

सिंह राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग अर्पित करें।

कन्या राशि – इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और मावे की बर्फी का भोग लगाएं।

तुला राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को गुलाबी या केसरिया रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातक कृष्ण भगवान को लाल वस्त्र पहनाएँ और भोग में मावा, माखन या घी अर्पित करें।

धनु राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र पहनाएँ और पीली मिठाई का भोग लगाएं।

Janmashtami 2022: मथुरा-बरसाना के कृष्ण जन्मोत्सव में होना चाहते हैं शामिल, तो ऐसे करें बजट में ट्रिप प्लान

 

मकर राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को नारंगी वस्त्र अर्पित करें और मिश्री का भोग लगाएँ।

कुंभ राशि – इस राशि के जातक प्रभु श्रीकृष्ण को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं और बालूशाही का भोग लगाएँ।

मीन राशि – इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को पीतांबरी पहनाएँ और केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं।

(नोट: हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’)

Show More

Related Articles

Back to top button