Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Police Sant Pandokhar Sarkar हत्या की गुत्थी सुलझाने बाबा के पास पहुंचे ASI, खुद की उलझी सर्विस, अब हो गए सस्पेंड

MP Police Sant Pandokhar Sarkar: मध्य प्रदेश में पुलिस को अब अपराधियों को ढूंढने के लिए बाबाओं का सहारा लेना पड़ रहा है. इतना ही नहीं पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए बाबाओं के ज्ञान के भरोसे एक आदमी को गिरफ्तार भी कर लिया. दरअसल ये मामला छतरपुर जिले का है जहां पर 17 साल की युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाने बाबा के पास पहुंची पुलिस ने बाबा के ज्ञान के आधार पर मृतक लड़की के चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं इस घटना का जब वीडियो वायरल हुआ तो छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले से जुड़े एएसआई को निलंबित कर दिया।

छतरपुर जिले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए तफ्तीश करने के बजाय पंडोखर सरकार धाम में जाकर बाबा से आरोपियों के नाम जानने की कोशिश की. इसके बाद वहां के बाबा के द्वारा बताए नामों के आधार पर छतरपुर पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को निलंबित कर दिया।

कुएं में मिली थी लड़की की लाश

बता दें कि यह घटना छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ओटापुरवा की है, यहां पर घर से लापता 17 वर्षीय लड़की की दो दिन बाद लाश कुएं में तैरती हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी. इस हत्या को लेकर मृतक लड़की के परिजनों ने गांव के ही सजातीय तीन लड़को पर लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करके लाश को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया था. मां बाप मजदूरी करने दिल्ली गए थे और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 12वीं में आरडीएस स्कूल बमीठा में पढ़ती थी. वह अपनी दादा दादी के पास घर में रहती थी, मंगलवार की रात लड़की घर से लापता हो गई.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp