Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञान

IRCTC Dubai Burj Khalifa आईआरसीटीसी का टूर पैकेज किया गया लांच, कराएगा दुबई बुर्जखलीफा की सैर

IRCTC Dubai Burj Khalifa इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) होली बाद दुबई की सैर कराएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने हवाई टूर पैकेज लांच किया है। इसके तहत यात्रियों को सिर्फ लखनऊ पहुंचना होगा लखनऊ से यात्रियों को दुबई की सीधी फ्लाइट मिलेगी और उसके बाद सारी सैर एवं लंच एवं डिनर आईआरसीटीसी की ओर से ही रहेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के अनुसार हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने एवं भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) शामिल है। फ्लाइट द्वारा लखनऊ से दुबई एवं दुबई से लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है।
इस पैकेज में दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर उसका मूल्य 85100 प्रति यात्री एवं एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 101800 रहेगा। प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 84400 बेड सहित एवं 73300 बिना बेड के रहेगा। प्रयागराज जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से इसकी बुकिंग कराई जा सकती है।

आईआरसीटीसी का दुबई पैकेज पांच दिन एवं चार रात ( 11 से 15 मार्च) तक का है। इस दौरान दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, म्यूजिकल फाउंटेन शो, दूर दूर तक फैले रेगिस्तान में डिजर्ट सफारी , तमाम बड़े मॉल, डोव क्रूज़ की सैर, अबुधाबी का सिटी टूर एवं फरारी वर्ल्ड आदि का भ्रमण आईआरसीटीसी द्वारा करवाया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp