Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli ने शराब के नशे में पत्नी पर फेंकी कढ़ाई, लगी गहरी चोट, FIR दर्ज

Vinod Kambli wife: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांबली ने नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट की।

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने शुक्रवार को बांद्रा (पश्चिम) के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली पर आईपीसी की धारा 324 (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उस पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना पकाने की कढ़ाई फेंकी, जिसके हैंडल से उनके सिर में चोट लगी थी।

विनोद कांबली और पत्नी में ऐसे शुरू हुई झगड़

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विनोद कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में घर आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं। घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की है।
उस समय उनका 12 साल का बेटा भी वहीं था। बेटे ने पाप को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। कांबले गुस्से में किचन में गए और पत्नी पर कढ़ाई फेंक दी।

 

पुलिस के पास जाने और मामला दर्ज करने से पहले पत्नी ने भाभा अस्पताल में इलाज कराया। विनोद कांबली की पत्नी ने आरोप लगाया कि खाना पकाने की कढ़ाई फेंकने के बाद कांबली ने उन्हें बल्ले से भी पीटा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp