HOMEखेल

IPL 2021: आईपीएल के पहले मैच में RCB ने मुंबई इंडियन को हराया

चेन्नई। IPL के 14वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हराया। मुंबई ने लगातार 9वें सीजन में अपना पहला मैच गंवाया है। टीम ने पिछली बार 2013 में अपना पहला मैच जीता था। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 4 बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेला और पहली बार जीत दर्ज की है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु टीम 8 विकेट गंवाकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 28 बॉल पर सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 33 और एबी डिविलियर्स ने 48 रन की पारी खेली।

कोहली और मैक्सवेल की पार्टनरशिप ने RCB को संभाला

  • बेंगलुरु टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन 36 रन पर पहला विकेट भी गंवाया। ओपनिंग करने उतरे स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
  • सुंदर 16 बॉल पर 10 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने उतरे और 8 ही रन बना सके।
  • RCB टीम को 46 रन पर दूसरा विकेट झटका लगा। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने रजत को शिकार बनाया।
  • ओपनिंग आए कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 बॉल पर 52 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला।
  • 98 के स्कोर पर बुमराह ने RCB का तीसरा खिलाड़ी आउट किया। उन्होंने कोहली को पवेलियन भेजा। यहां से टीम को जीत के लिए 45 बॉल पर 62 रन चाहिए थे।
  • टीम 6 रन ही जोड़ सकी थी कि ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज अहमद भी पवेलियन लौट गए। IPL में पहला मैच खेल रहे मार्को जेंसन ने एक ही ओवर में दोनों को पवेलियन भेजा।

मैक्सवेल ने 2018 के बाद पहली बार लीग में छक्का जड़ा
बेंगलुरु टीम के ग्लेन मैक्सवेल ने 2018 सीजन के बाद पहली बार IPL में छक्का लगाया। 2019 सीजन में वे टूर्नामेंट नहीं खेले थे। 2020 में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे। तब उन्होंने 13 मैच में 15.42 की औसत से सिर्फ 108 रन बनाए थे और एक भी छक्का नहीं लगा सके थे। इस बार RCB ने मैक्सवेल को नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

पहले ओवर में सुंदर को जीवनदान मिला
पारी के पहले ओवर की दूसरी बॉल पर ही ओपनर वॉशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिला। सेकंड स्लिप में खड़े मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने यह कैच छोड़ा। ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का था। इस समय सुंदर खाता भी नहीं खोल सके थे। हालांकि, वे इसका फायदा नहीं उठा सके और 10 रन बनाकर आउट हुए।

Show More

Related Articles

Back to top button