News24you

News you are looking for

Indore में नाबालिग आरोपियों को तालिबानी सजा, वाहन में बांध कर घसीटा

Indore में नाबालिग आरोपियों को तालिबानी सजा, वाहन में बांध कर घसीटा

Indore इंदौर में चोरी के आरोप में पकड़े दोनों नाबालिगों को लोगों ने तालिबानी सजा दे डाली। रस्से से बांध कर वाहन से घसीटा गया। चौकी के समीप हुई इस घटना पर पुलिस और मंडी प्रशासन पर्दा डालता रहा। निर्ममता का वीडियो जारी होने पर अफसर हरकत में आए और मेडिकल परीक्षण करवा कर आरोपितों पर केस दर्ज करवाया।

यह चोइथराम सब्जी मंडी के गेट नंबर-2 की घटना है। काटकूट (बड़वाह) निवासी आलू-प्याज व्यापारी अजय महेश वर्मा पिकअप वाहन में बैठा था। झपकी लगते ही दो नाबालिगों ने वर्मा की जेब से 10 हजार रुपये चुरा लिए। थोड़ी देर बाद दोनों नाबालिग सांची पाइंट के पास दिखाई दिए तो अजय, शांतिलाल, ममता, सुनील आदि ने पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली और रुपयों के लिए जमकर पीटा। जेब से रुपयों की जगह नशीला पदार्थ मिला तो व्यापारी और हम्मालों ने नाबालिगों को सब्जी की पोटली बांधने वाले रस्से से बांध दिया। उनसे चुराए रुपये मांगे और करीब 20 फीट तक वाहन से घसीटते हुए ले गए। इस दौरान खरीदार और व्यापारी भी तमाशबीन बने रहे। थोड़ी

देर बाद एफआरवी के जवान और मंडी प्रशासन का स्टाफ मौके पर पहुंचा और दोनों नाबालिगों को थाने ले गए