News24you

News you are looking for

बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव का भूमिपूजन संपन्न, 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन,20 अक्टूबर को सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल, रामलीला का भी होगा आयोजन

बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव का भूमिपूजन संपन्न, 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन,20 अक्टूबर को सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल, रामलीला का भी होगा आयोजन

तपन निषाद/कटनी-श्री बजरंग उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शासकीय अस्पताल के पास स्थित चौपाटी में रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रावण दहन के आयोजन के लिए भूमिपूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुए भूमिपूजन के दौरान समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।
समिति द्वारा इस वर्ष दशहरा महोत्सव के अंतर्गत 20 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम के सयोंजक अभिषेक ताम्रकार ने बताया की इस बार रावण दहन 21 अक्टूबर को होगा। कटनी में दशहरा पर्व के मुख्य आयोजन के एक दिन बाद रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर समिति तैयारियों में जुट गई है। आयोजन के माध्यम से शहरवासियों को रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में दीपक टंडन, विपिन तिवारी, शशांक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेले, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, राजय रजक, पारस जैन, वागिश आनंद, रजनीश मिश्रा, कमलेश पटेल, वीरेंद्र ताम्रकार, निखिल सित्रे, सुरेश साहू, दीपक बिचपुरिया, अंकुश रैकवार, नितिन सित्रे, आयुष पुरवार, अजय रैदास, विनीत पिपरसानिया, सुनील विश्वकर्मा एवं निलेश विश्वकर्मा नितिन सित्रे आयुष पुरवार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। भूमिपूजन के समापन पर सभी सदस्यों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की।