HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Independence day 2023: भाजपा जिला कार्यालय, सांसद कार्यालय, केडीए ऑफिस, मिशन चौक अहिंसा तिराहा, घण्टाघर में आन बान शान से लहराया तिरंगा

जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन केडीए आफिस में अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया ध्वजारोहण

कटनी। भारतीय जनता पार्टी कटनी के जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर परंपरा अनुसार जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने ध्वजा रोहण किया। जिला कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान का गायन के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और मिष्ठान्न वितरण करते एवं स्वतंत्रता दिवस की एक दूसरे को बधाई दी।

Independence day 2023: भाजपा जिला कार्यालय, सांसद कार्यालय, केडीए ऑफिस, मिशन चौक अहिंसा तिराहा, घण्टाघर में आन बान शान से लहराया तिरंगा

इसी तरह कटनी विकास प्राधिकरण में केडीए अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त पीताम्बर टोपनानी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान उपरांत भारत माता के जयकारों से केडीए कार्यालय गुंजायमान हुआ।

सांसद कार्यालय में ध्वजारोहण

कटनी खजुराहों सांसद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर परंपरा अनुसार ध्वजा रोहण हुआ किया गया। सांसद कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने राष्ट्र ध्वज फहराया। उनके साथ सांसद निज सहायक विकास द्विवेदी सहित भाजपाजनों ने ध्वज को सलामी दी। यहां मिष्ठान्न वितरण कर सभी ने स्वतंत्रता दिवस की एक दूसरे को बधाई दी ।

Independence day 2023: भाजपा जिला कार्यालय, सांसद कार्यालय, केडीए ऑफिस, मिशन चौक अहिंसा तिराहा, घण्टाघर में आन बान शान से लहराया तिरंगा

मिशन चौक, अहिंसा तिराहा, घण्टाघर में भाजपाजनों ने किया ध्वजारोहण

Independence day 2023: भाजपा जिला कार्यालय, सांसद कार्यालय, केडीए ऑफिस, मिशन चौक अहिंसा तिराहा, घण्टाघर में आन बान शान से लहराया तिरंगा

इसी तरह परम्परा अनुसार मिशन चौक में अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अहिंसा तिराहे में भाजपा महिला मोर्चा तथा घण्टाघर श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक में ध्वजारोहण भाजपा जनों के द्वारा किया गया।

Independence day 2023: भाजपा जिला कार्यालय, सांसद कार्यालय, केडीए ऑफिस, मिशन चौक अहिंसा तिराहा, घण्टाघर में आन बान शान से लहराया तिरंगा

इन सभी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, भंवर सिंह चौहान, चेतन हिंदुजा, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, आशीष गुप्ता, रणवीर कर्ण, रवि खरे, रामु साहू, आशा कोहली, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती गीता गुप्ता, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, सत्यव्रत त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, जोधाराम जयसिंघानी, कैलाश जैन, नंदकुमार बसरानी, लक्षमण वीरवानी, सुरेश रोचलानी, अश्वनी जोधवानी, डॉ अशोक चौदहा, महमूद खान, स्वप्निल पुरवार, मंगल मामा तिवारी, शिब्बू साहू, मनीष दुबे, जयनारायण निषाद, शंभू बर्मन, डब्बू रजक, शैलेन्द्र कंजे जैन, संजय रैकवार, अहमद बक्स, अभिनंदन सरावगी, देवीदास सोनी, इमरान फरीदी, शांतनु दत्ता, अभिषेक शर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, सोनू बहरे, हाजी पापा, राधेश्याम शर्मा, करण रैदास, शिवा चौधरी, शिल्पी सोनी, शमीम बानो, नीलमा असोढीया, मधु अग्रवाल, सुषमा नामदेव, शशि विश्वकर्मा, रेखा यादव, संगीता जायसवाल, शांति शर्मा, रचना गुप्ता, स्वप्निल पुरवार, अवध प्यासी, मृदुल मिश्रा, अक्षय श्रीवास्तव, इंद्रा मिश्रा, धर्मेंद्र गर्ग, शैलेश श्रीवास्तव, रजत जैन, सुधांशु जैन, शोभित जैन, गुलाम जाफर, अंकुश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button