HOMEKATNI

छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया ज्ञापन प्रदर्शन

छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया ज्ञापन प्रदर्शन

कटनी, 21 अगस्त 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला कटनी द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रदर्शन किया ।

इस दौरान जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर अभाविप द्वारा आगे भी लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ।

अभाविप जिला संयोजक संजय कुशवाहा द्वारा ज्ञापन प्रदर्शन का नेतृत्व किया गया साथ ही कुछ स्वघोषित छात्र नेताओं द्वारा विद्यार्थियों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा था जिन्हें अभाविप ने मुंह तोड़ जवाब दिया और वहाँ से उल्टे पैर वापस लौटाने का काम किया

अभाविप नगर मंत्री अवध पांडे ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष बस सुविधा, छात्रावास को शीघ्र प्रारंभ करने, सभी विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड एवं आइडेंटिटी कार्ड, वाशरूम की नियमित साफ-सफाई, स्मार्ट क्लासरूम, नियमित कक्षाओं के संचालन, ऑडिटोरियम निर्माण तथा खेल मैदान की व्यवस्था सहित अन्य छात्रहित की मांगें रखीं।

 

अभाविप ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।प्रदर्शन में जिला SFS संयोजक तरुण पांडेय,भाग संयोजक नितिन साहू नगर सह मंत्री आदेश त्रिपाठी, सक्षम सोनकर, साक्षी तिवारी,अंशुल गोस्वामी, दिव्यांश द्विवेदी,अक्षत शर्मा, प्रशांत, अंकित,हरिओम,राहुल,सुयन्त गर्ग , प्राची, वशु आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Show More
Back to top button