News24you

News you are looking for

Gujrat चुनाव की ड्यूटी कर रहे दो जवानों ने अपने ही दो साथियों को मार दी गोली

Gujrat चुनाव की ड्यूटी कर रहे दो जवानों ने अपने ही दो साथियों को मार दी गोली

Gujrat से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां चुनाव की ड्यूटी कर रहे दो जवानों ने अपने ही दो साथियों पर किसी बात पर फायरिंग कर दी। इसमें उनकी मौत हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने एके-56 से अपने सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी। सभी जवान मणिपुर की सीआरपीएफ बटालियन के हैं। वे पोरबंदर से करीब 25 किलोमीटर दूर टुकड़ा गोसा गांव में एक चक्रवात केंद्र के अंदर ठहरे हुए थे।

यह पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है कि किस वजह से अपराध हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने शनिवार शाम गुजरात के पोरबंदर के पास एक गांव में किसी मुद्दे को लेकर अपने दो सहयोगियों की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार शाम किसी अज्ञात मुद्दे पर उनके सहयोगी द्वारा गोली चलाने के बाद दो कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।