News24you

News you are looking for

Doklam-भारत और चीन अपनी सेनाएं पीछे हटाने को तैयार

Doklam-भारत और चीन अपनी सेनाएं पीछे हटाने को तैयार

नई दिल्ली। पिछले दो महीनों से सिक्किम सीमा पर स्थित डोकलाम को लेकर जारी विवाद का अंत होता नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार भारत और चीन दोनों ही देश अपनी-अपनी सेना पीछे हटाने के लिए तैयार हो गए हैं।
बता दें कि भारत लगातार कहता आ रहा था कि इस समस्या का समाधान केवल संवाद के माध्यम से ही हो सकता है। अंत में भारत की बड़ी जीत हुई है और अब सेना पीछे लेने को दोनों देश तैयार हुए हैं।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पिछले कुछ हफ्तों से भारत और चीन डोकलाम मामले में कूटनीतिक बातचीत करते आ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान भारत अपनी बात और विचार रखने में सफल हुआ है। इस आधार पर डोकलाम में आमने-सामने खड़ी दोनों देशों की सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बनी है और यह जारी है।
मालूम हो कि चीन द्वारा डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुई तनातनी पिछले दो महीने से चली आ रही थी और इसे लेकर चीन लगातार धमकियां दे रहा था। चीनी मीडिया ने कई बार भारत को युद्ध तक की धमकी दी थे लेकिन भारत अपने उस विचार पर लगातार कायम रहा कि इस समस्या का समाधान केवल कूटनीतिक तरीके से ही निकल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *