HOME

कोई मिला गले तो किसी ने किया शंखनाद-जानिये राजद की रैली में किसने क्या कहा

कोई मिला गले तो किसी ने किया शंखनाद-जानिये राजद की रैली में किसने क्या कहा
पटना। राजद की भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में विपक्ष की बड़ी जुटान दिख रही है। रैली के मंच पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व जदयू के बागी नेता शरद यादव गले मिले। नेताओं के निशाने पर केंद्र की पीएम मोदी सरकार तथा सीएम नीतीश कुमार हैं।
शरद यादव के गुट को असली जदयू करार दिया गया
पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रैली में शामिल शरद यादव के गुट को असली जदयू करार दिया गया। उधर, पार्टी की अंतिम चेतावनी की अवहेलना करने के जदयू अब शरद के खिलाफ कार्रवाई को स्‍वतंत्र हो गई है। रैली में तमाम नेता भाजपा और जदयू पर प्रहार कर रहे हैं, लेकिन किसी ने ये नहीं कहा कि आखिर वे देश को कैसे सुधारेंगे।
भाजपा ने कहा बाढ़ के संकट के वक्त राजनीति
दूसरी ओर भाजपा ने जहां रैली की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं जदयू ने इसे घोटालेबाजों की रैली करार दिया है। भाजपा का कहना है कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बिहार में इस समय रैली की राजनीति करना जनता के साथ मजाक है।
ममता ने यह कहा
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ के कारण बिहार और बंगाल दोनों जगह बाढ़ है। हम काफी दुखी है। जितना लोग मैदान में है, उससे अधिक सड़क पर भी लोग हैं। मैंने देखा कि आप लोग आये और चले गये, ऐसा नहीं है। सभी लोग मैदान में मौजूद हैं। आपलोगों ने दिल से मीटिंग को लिया है।इससे पहले नीतीश जी को मुख्‍यमंत्री बनने के समय शपथ ग्रहण समारोह में आये थे। लेकिन हम नीतीश जी के लिए नहीं बिहारवासियों के लिए आये थे। हम
तेज प्रताप ने कहा नीतीश पलटू राम
तेजप्रताप यादव ने कहा कि हमारे पिता ने नीतीश कुमार जी का नाम पलटू राम रखा रखा है और सुशील मोदी जो आ के सलटा देते हैं। एक घंटा में खेला करने का काम किया। रातों-रात नीतीश कुमार और सुशील मोदी बियाह कर लेते हैं। आज जो हमारा दिल गदगद हो गया मेरे भाई। मैं सोउंगा नहीं, सांस नहीं लूंगा, जब तक बीजेपी के राज को नहीं छीन लूंगा।राजद की रैली को भगवान कृष्‍ण भी देख रहे हैं। मौसम भी हमारे साथ है। मेरा भाई तेजस्‍वी मेरा अर्जुन है। आज मैं शंखनाद करूंगा, जैसे भगवान श्रीकृष्‍ण ने किया था। बीजेपी में कोई नेता शंख नहीं बजा पायेगा। नीतीश कुमार जी का जान ही निकल जायेगा।अब लड़ाई शुरू हो गया है। मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी और नीतीश कुमार को उखाड़ना है कि नहीं? नीतीश जी कहते थे कि मिट्टी में मिल जाउंगा, लेकिन आरएसएस के साथ नहीं जाउंगा। लेकिन आज उसी की गोद में चले जायेंगे। आरएसएस वाले हाफ पैंट पहनते हैं क्‍योंकि उनका दिमाग हाफ है। हमारा संगठन डीएसएस आरएसएस के खिलाफ सभी लोगों को साथ लाने का काम करेगा। हिन्‍दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब साथ रहेंगे।
शरद ने भी जमकर कोसा
जदयू के बागी नेता शरद यादव ने कहा कि आज बिहार में पूरे देश की तरफ से यह संग्रामी सभा रखी गई है। अफसोस मुझे है कि 440 लोग जो पानी से जान गंवाया। जब कोसी का जलजला आया था तो मैं उस समय वहां का सांसद था, तब कांग्रेस सरकार ने 1000 करोड़ दिया था। कामना करता हूं कि ऐसे भारत का निर्माण हो, जहां इस तरह से किसी की जान न जाये।हमारी जिंदगी का ऐसा दौर है, जब छाया भी हमारे खिलाफ है। सारा देश यहां बैठा था, यहां के गरीब लोगों ने हमसे ज्‍यादा मेहनत की। इसी मंच पर भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बना था। ऐसा इंकलाब किया कि जो लोग सोचते थे कि कोई हमारा रथ नहीं रोक सकता, बिहार के लोगों ने उसे बुरी तरह से पटखनी है।इस बार जिस हालत में देश है, वह बहुत ही बुरा है। एक तरफ देश में किसान आत्‍महत्‍या कर रहा है, तो दूसरी ओर किसानों की हत्‍या की जा रही है। लेकिन बिहार की जनता ने, यहां की किसानों ने जो किया उससे पूरी सरकार हिल गई। बिहार में महागठबंधन तोड़ने वालों को मैं ज्‍यादा कुछ नहीं कहूंगा। महागठबंधन टूटने का जख्‍म दिल पर है। लेकिन ये जान लें कि पूरे हिन्‍दुस्‍तान में गठबंधन बनेगा।हरियाणा में जो हुआ, पूरे देश की जनता देख रही है। ट्रेन जली, बस जले, मकान जलाये गये। ये वही लोग हैं, जो बाबा के साथ फोटो खिंचवाते थे और उनके पैर पड़ते थे।
मैने कई को सीएम बनाया
मैंने कई लोगों को मुख्‍यमंत्री बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही। मैंने उनकी खिदमत की है। उन्‍होंने भी की है। लेकिन जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 सालों के भारत को पांच साल में बदलना है। संघर्ष का समय आ गया है। बिहार की जनता को फिर से इंकलाब लाना है।
कांग्रेस के गुलाम नवी आजाद ने क्या कहा
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां पूरे देश के नेताओं का जुटान है। हमने पिछले 3-4 सालों से विपक्षी दलों की मीटिंग की। हमेशा 17-18 दलों के नेता ने शिरकत की। यह देश की पहली जनसभा है, जहां दिल्‍ली के बाद इतनेे सारे दल के नेता मौजूद हैं। यह गठबंधन जिसकी बुनियाद बिहार से रखी गई थी। यही मंच था, यही लोग थे। हमारे कांग्रेस के अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष भी मौजूद थे। बिहार की जनता से वादा किया था कि हम बिहार की 11 करोड़ जनता की तरफ से शपथ लेते हैं कि जनता को न्‍याय देने के लिए महागठबंधन बनायेंगे। जदयू, राजद और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी।पीएम मोदी और उनके सारे मंत्रिमंडल के लोग यहां आये। भाजपा के लोगों ने 26 हेलिकॉप्‍टर और 6 हवाई जहाज उड़ाये, वहीं महागठबंधन के मात्र 4 हेलिकॉप्‍टर। पैसा का कोई हिसाब नहीं। लेकिन उस पैसे की ताकत के साथ हमने लड़ाई लड़ी। 11 करोड़ हमारे भाईयों ने हमें साथ दिया और बीजेपी को पराजय दी। लेकिन जिस मंच से हमने वादा किया था जनता को न्‍याय देने का, उस मंच से एक आदमी गायब है, वह हैं नीतीश कुमार।
नीतीश कुमार ने 11 करोड़ जनता को धोखा दिया। उनके वोट को बीजेपी को बेच दिया। अाप असली जदयू नहीं है। असली जदयू शरद यादव हैं। नीतीश कुमार को दुबारा इलेक्‍शन लड़ना चाहिए। उनको यह हक नहीं की शादि किसी और से करें और भाग किसी और के साथ जायें। शादी यहां हुई है। कोई अदालत ने उनको तलाक नहीं दिया है।
अापसे तो 1 साल में ही धोखा हुआ। लेकिन भाजपा के सवा सौ करोड़ लोगों को भाजपा ने धोखा दिया। युवकों को धोख दिया, युवतियों को धोख दिया। भाजपा वाले बच्‍चों के कातिल हैं। जब घटना हुई तो सबसे पहले मैं पहुंच गया। लेकिन भाजपा और उसके मुख्‍यमंत्री नहीं पहुंचे।अाज से 10 साल पहले जब बिहार में बाढ़ आयी थी तो कांग्रेस की सरकार ने 1000 करोड़ दिये थे लेकिन आज मोदी सरकार ने मात्र 500 करोड़ दिये हैं। मोदी सरकार के दिन पूरे हो गये हैं। कोई भी उनसे डरने वाला नहीं है।
सीपी जोशी भी जमकर बोले
कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने सोनिया गांधी के रिकार्डेड मैसेज भी मंच पर दिखाया गया। सोनिया गांधी ने अपने मैसेज में कहा कि मैं सभी को यह भरोसा दिलाती हूं कि समाजिक भरोसे और सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के रास्‍ते पर हमें चलना है।इस रैली का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब कट्टरता के बीज नये सिरे से बोये जा रहे हैं। आज मुल्‍क की सत्‍ता में बैठे लोग चाहते हैं कि जनता मूर्ख बनी रहे। बिहार में जनादेश का जैसा अपमान हुआ, यह पूरे देश का अपमान है। यह रैली उस प्रदेश में हो रही है, जहां चंपारण आंदोलन और भारत छोड़ोें आंदोलन शुरू हुआ था। हमें एक ऐसी सरकार के खिलाफ डटकर खड़ा होना है, जो झूठे सपने दिखाकर सत्‍ता में आया। आप ही बतायें कि इस सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया। उल्‍टे रोजगार छीन लिया गया। बच्‍चों की अस्‍पताल में जान जा रही है।सत्‍ता के संरक्षण में अनर्गल विचारों को थोपने का जो काम हो रहा है, वैसा कभी नहीं हुआ है। आज यह तय करने का वक्‍त आ गया है कि हम इतिहास के किस धारा के साथ चलेंगे। हम उस रास्‍ते पर चलेंगे, जो हमें बापू ने सिखाया है आैर पूरी दुनिया में सम्‍मानजनक पहचान बनायी है। भारत की विविधिता, उदारता और अखंडता को हम सब को मिलकर रक्षा करनी है। आज की रैली में अलग-अलग उंगलियों को एक कर के मजबूत मुट्ठी बना दिया है। 
झामुमो नेता हेमंत सोरने 
झामुमो नेता हेमंत सोरने ने मंच से कहा कि इस ऐतिहासिक मैदान से देश को बचाने की आवाज निकली है। उस आवाज को उठाने वाले लालू यादव को हम धन्‍यवाद देते हैं। यह जनसैलाब व्‍यवस्‍था के खिलाफ आक्रोश है। नौजवान साथियों से कहूंगा कि हमारे पूर्वजों ने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए काफी मेहनत किया है। लेकिन दुर्भाग्‍य की बात है कि देश पर ऐसी साप्रदायिक ताकत का शासन है जो इसे तोड़ने में लगी है। दलितों से दलितों को और पिछड़ों को पिछड़ों से लड़ाने का कम कर रही है।इस डिजिटल इंडिया के सरकार में 19 करोड़ लोग भूखे सोते हैं। ये लोग आज तक मात्र साढ़े 6 लाख रोजगार ही पैदा करने में सक्षम हो सके हैं। जितने भी बातें कही, वह जुमला साबित हुआ। खाते में 15 लाख देने की बात कही थी, लेकिन पैसा तो आया नहीं, घर का भी पैसा निकलवा लिया।हमारा देश कृषि प्रधान देश है, लेकिन कहीं किसान सड़कों पर सब्‍जी फेंकने को मजबूर हो रहे हैं तो कहीं दूध फेंक रहे हैं। आज ये देश अजीब हालात से गुजर रहा है। देश अजीब भंवर में फंस गया है। इससे इसको निकालने की जरूरत है। उम्‍मीद है कि हम सब एकसाथ मिलकर देश से भंवर को निकालने का प्रयास करेंगे। भाजपा को गोवा से लेकर पूरे देश में कहीं भी बहुमत नहीं मिला, लेकिन भाजप सरकार बनाती है। ये धर्म के लूटरे के साथ-साथ लोकतंत्र के भी लूटेरे हैं। इन देशद्रोहियों और राष्‍ट्रदोहियों को जवाब देना है।आज पूरे देश में आक्रोश है। दलितों, पिछड़ों को सताया जा रहा है। गुजरात में नंगा कर पीटा जा रहा है। आवाज उठाने पर जेल में डाल दिया जाता है। यह व्‍यापारियों की पार्टी है। चाणक्‍य ने कहा है कि जिस देश का राजा व्‍यापारी होता है, उस देश की प्रजा भिखारी होती है। आज हमें इन व्‍यापारियों को देश की सत्‍ता से हटाने का संकल्‍प लेना है।
जन सैलाब देख गदगद हुये अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तरप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को बधाई देना चाहता हूं। ये जो जनसैलाब दिखाई दे रहा है, यह सब डिजिटल इंडिया वाली पार्टी भाजपा वाले भी देख रहे होंगे। यह आवाज 11 करोड़ जनता की आवाज है। उत्‍तर प्रदेश 22 करोड़ का है। आपकी आवाज से आवाज मिला देगा। बंगाल से भी आवाज निकलेगी कि हमें देश बचाना है।हम देश इसलिए बचाना चाहते हैं क्‍योंकि इन्‍होंने देश को पीछे कर दिया। गरीबों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी हुई है। अब तो तीन साल बीत गये, अब तो समझा दो कि अच्‍छे दिन कब आयेंगे। हम बिहार की जनता से पूछेेंगे कि तीन साल में उनके जीवन में कितना परिवर्तन आया है। नौजवानों को तो कुछ मिला नहीं है और मिलेगा भी नहीं। वे जानते हैं कि हम मोबाइल पर कुछ फैला देंगे, टीवी पर कुछ फैला देंगे। ये तो भला हुआ कि राम-रहीम के चक्‍कर में कुछ सच सामने आने लगा है।अाप बताओ तो कि कहां हैं भगवान, हम वहीं झुक जायेंगे। कहीं चोरी हो जाये, डकैती हो जाये, लेकिन पेड़ से टंगा घंटा आजतक चोरी होते नहीं देखा। हमारा देश आबादी में बहुत बड़ा हो गया है। इन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्‍टाचार खत्‍म हो जायेगा, आतंकवाद खत्‍म हो जायेगा, हम बिहार की जनता से पूछना चाहते हैं कि आखिर किसी फायदा हुआ। हम पहले से ही कहते हैं कि पैसा काला-सफेद नहीं होता। लेन-देन के तरीके से होता है। नोटबंदी बैंकों में पैसा वापस लाने के लिए किया गया।बिहार में बाढ़ आयी है, यूपी में बाढ़ आयी है। पैकेज दिया गया है। लेकिन जिनकी जान चली गई, जिनका गाय बह गया, उनका क्‍या होगा। न्‍यू इंडिया वाले लोग पता नहीं कौन से भारत बनाने चाहते हैं। हम तो किसानों और नौजवानों का भारत बनाना चाहते हैं। हमने उत्‍तर प्रदेश में काम भी किया है। उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी लोगों ने सबसे बड़ा एक्‍सप्रेस वे बनाकर दिखाया है। डिजिटल इंडिया की बात करने वालों ने हमारी योजना चुरा ली। हम यूपी में फ्री मोबाइल देना चाहते थे। लेकिन आज कोई कंपनी फ्री में देने वाली है। बिहार की धरती क्रांतिकारी धरती है। जब यह धरती रथ रोक सकती है तो बीजेपी को भी रोक सकती है। आपको रोक कर दिखाना है। हमारे उपर भी जांच हो रही है। हमारे यहां रोमियो को पकड़ा जा रहा है। लेकिन ये तो बता दो कि सबसे अधिक किस पार्टी के रोमियो को पकड़ा जा रहा है। हम चाहते हैं कि ऐसा देश बने कि किसानों, नौजवानों सबको हक मिले। आज तो आधार बन गया है। देश में 80 प्रतिशत तक आधार बन गया है। जो कुछ हिसाब-किताब लगाना है तो आधार से लगाओ। सबको हक दो। गिनती आपके पास है। सबको उनका हक दे दो। बिहार के लोगों से आग्रह करता हूं कि आप सब इस संघर्ष में हमारा साथ दें। भाजपा को भगाने काम करें।
अब अच्छे चाचा नहीं- तेजस्वी
राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ के बावजूद भी जो जोश और जुनून दिख रहा है, उसके लिए अाप सब का अभिनंदन करते हैं। आपसब कहें तो अपने प्रिय चाचा नीतीश जी को भी हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं। हमारे परिवार ने बड़े-बुजुर्गों का सम्‍मान करना सिखाया है। वो हमारे चाचा हैं और रहेंगे लेकिन अब अच्‍छे चाचा नहीं रहे।नीतीश जी हमारे साथ छोड़ कर भले ही चले गये, लेकिन महागठबंधन टूटा नहीं है। असली जदयू के नेता हमारे चाचा शरद यादव हैं। हमारे प्रिय चाचा नीतीश जी का आज से उल्‍टी गिनती शुरू हो गया है। हम युवाओं को कहना चाहते हैं कि अाप लोग जो हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाते थे, वो बड़-बड़ मोदी और गड़बड़ मोदी हैं।आप सब लोग जानते हैं कि चाचा नीतीश ने कहा था कि संघ मुक्‍त भारत बनायेंगे लेकिन आज संघ के गोदी में जाकर बैठ गये। हे राम की जगह जयश्रीराम कहने लगे। गांधी जी के हत्‍यारों के साथ जा मिले।हम भालगपुर गये तो धारा 144 लगा दिया गया। हमारे रूकने की व्‍यवस्‍था तक नहीं की। ये लोग डरे हुए लोग हैं। जनादेश की डकैती है। सृजन घोटाले में जदयू और भाजपा के नेता शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री जी पर आर्म्‍सएक्‍ट का मुकदमा चल रहा है। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने 20 हजार का जुर्माना लगा दिया है।
सृजन का पाप छुपाना था
तेजस्‍वी तो बहाना था, सृजन का पाप छुपाना था, भाजपा की गोद में जाना था। हम डरने वाले नहीं हैं। लालू जी का खून है। इन लोगों ने जो भ्रष्‍टाचार किया है, वह सब सामने आयेगा। यह तो मात्र एक जिला का है। कुछ दिन पहले नीतीश जी भागलपुर गये थे ताकि सारी सबूतों को मिटा दिया जाये। सृजन में भी दो मौत हो चुकी है। जो मुख्‍यआरोपी था, उसकी रहस्‍यमतरीके से मौत हो गई।हम पूछना चाहते हैं कि अब आपकी अंतरआत्‍मा कहां गई। क्‍या वह मोदी आत्‍मा था या कुर्सी आत्‍मा था। नीतीश कुमार ने हमारी पीठ में छुरा घोपने का काम किया। जनादेश का अपमान करने का काम किया। यह जनसैलाब उसी अपमान का बदला लेने आयी है।पीएम मोदी ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया था। नीतीश जी और उनके लोगों ने बाल और नाखून काटकर दिल्‍ली भेजे थे। क्‍या हुआ उस डीएनए की जांच का। उसे फिर से दिल्‍ली से लाकर पटना के म्‍यूजियम में रख दिया जाये।आज हम भाजपा के लोगों से पूछना चा‍हते हैं कि क्‍या आपलोगों ने भी घोटाला किया था, जो मंत्रिमंडल से हटा दिया था। नीतीश कुमार जी ने सभी लोगों के साथ धोखा दिया है। बीजेपी के लोग अभी ही एफिडेविट पर लिखवा लें कि वे फिर से पलटी नहीं मारेंगे। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।जनता इस जनादेश के अपमान का बदला लेगी। हिन्‍दुस्‍तान का मेरा पहला परिवार होगा, जिसकी तीन-तीन पीढ़ीयों ने सीबीआई का छापा देखा। जब तक हम देश से बीजेपी और आरएसएस को भगा नहीं लेते, चैन से नहीं बैठेंगे। जिस तरह से श्रीकृष्‍ण भगवान ने सुदामा की मदद की थी। उसी तरह से हमें कृष्‍ण बनकर पिछड़ों, दलितों और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की मदद करनी है।
तेजस्‍वी ने जनता से पूछा कि क्‍या हम भ्रष्‍टाचारी हैं। सही से पहचान लीजिए कि ईमानदारी का चोंगा पहने भ्रष्‍टाचारी आपको फिर से ठगने आएगा। लेकिन आप सबको इस धर्म और अधर्म की लड़ाई में आप सब धर्मपुत्र को बचाने का काम करेंगे। देश बचाना है आपको, भाजपा को भगाना है आपको। हम जोड़ने की बात करते हैं, ये तोड़ने की बात करते हैं। हम न्‍याय की बात करते हैं, ये अन्‍याय की बात करते हैं। सब गोलबंद हो जाइए। हमें साथ मिलकर लड़ाई लड़नी है।
तेजस्‍वी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये पूंजिपतियों की सरकार है। गरीब किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी। अडानी-अंबानी का कर्ज माफ करेगी।
मैं हाथ जोड़कर पीएम मोदी से कहता हूं आप प्रत्‍येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम कीजिए। गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपए देने का काम कीजिए।
ये मंडल और कमंडल की लड़ाई है। गरीब और अमीर की लड़ाई है। सब एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। मैं कसम खाता हूं कि जब तक इन जुमलेबाजों को बिहार और दिल्‍ली से नहीं हटायेंगे तब तक चैन से नहीं बैठैंगे।
बाबू लाल मरांडी ने यह कहा
झारखंड विकास मोर्चा के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। नरेंद्र मोदी की सरकार न तो कानून को मानती है और न हीं संविधान को। अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता पर खतरा मंडराने लगा है। हम क्‍या करेंगे और क्‍या लिखेंगे, सब वे तय करने लगे हैं। यदि उनके मन-मुताबिक काम नहीं करेंगे तो सीबीआइ का छापा मरवा देंगे।झारखंड में तो वह यह भी तय कर चुके हैं कि आप किस भगवान की पूजा करेंगे। आप बिना पूछे कहीं जा नहीं सकते हैं। झारखंड में किसान भाजपा सरकार की मर्जी के बिना खेती भी नहीं कर सकते हैं। हम सब को लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए एक साथ आकर आगे बढ़ना होगा। भाजपा की सरकार को पूरे देश से भगाना होगा, तभी लोकतंत्र जिंदा रहेगा।
राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह 
– राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुजरात में कहा कि हर जगह भाजपा पैसों का खेल कर रही है। गुजरात में जब कांग्रेस पैसे से न बिके और बैंगलोर में जा कर छिप गये तो वहां भी नरेंद्र मोदी ने छापा पड़वा दिया। जब बिहार में लालू यादव ने महागठबंधन बनाकर भाजपा विरोधी खेमों को मजबूत करने की कोशिश की तो यहां भी तोड़-फोड़ शुरू कर दी।
नीतीश कुमार ने जनता के साथ विश्‍वासघात किया है। भाजपा के साथ नीतीश की सरकार अनैतिक सरकार है। इस सरकार को हटना चाहिए। लंबा आंदोलन चलेगा। जनादेश के साथ विश्‍वासघात हुआ, नैतिकता का गला घोंट दिया। आज भी भाजपा की हुकूमत में करोंड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया। पढ़ाई चौपट है। स्‍कूल-कॉलेज में टीचर नहीं है। अस्‍पताल में डॉक्‍टर नहीं है। मध्‍यप्रदेश में किसानों पर गोलियां चलवायी गई। किसान आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र में आंदोलन हुआ है।
देश पर खतरा है। यह जनसैलाब को देखो। पटना भरा हुआ है। पूरे देश से नेता लोग आये हुए हैं। हम सब मिलकर भाजपा को देश से हटाने का काम करेंगे। नौजवानों के भविष्‍य को उज्‍जवल बनाने का काम करेंगे। गांव-गांव में लोग बोल रहा है कि एक है आसाराम, दु गो है झासाराम। इन दोनों से सावधान रहना है।
शिवानंद तिवारी ने कहा जनता को धोखा दिया
मंच से जनता को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता और राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता को धोखा देने का काम किया। सब लोग जानते हैं कि लालू यादव के घर जो सीबीआइ रेड हुआ, एफआइआर में तेजस्‍वी का नाम डाला गया, वह सब प्रायोजित था। नीतीश कुमार से जनता सवाल कर रही है कि आपने हमें धोखा क्‍यों दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button