Election News

Damoh By Election: दूसरे राउंड में भी कांग्रेस भाजपा से आगे

दमोह। दमोह विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8 बजे से पालिटेक्निक कालेज परिसर में डाक मतपत्राें की गणना के साथ मतगणना की प्रक्रिया जारी है। पहले राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन को 2823 वोट और भाजपा के राहुल सिंह लोधी को 2123 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी इस राउंड में 700 मतों से आगे रहे। दूसरे राउंड मेंं भी कांग्रेस आगे हैं। उसे 1480 मतों की बढ़त मिली हुई है। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके कर्मचारी ही मतगणना कर रहे हैं, इसके पहले इनका कोविड टैस्ट भी करवाया गया है। यहां 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बीच है। 17 अप्रैल को उपचुनाव में दमोह सीट पर कुल 59.81 फीसद मतदान हुआ था, जबकि इसके पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ये 74.45 फीसद था। पहले इस सीट पर राहुल सिंह लोधी कांग्रेस की ओर से विधायक थे, बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। दमोह सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। अब आज मतगणना से तय होगा कि जनता उनके इस निर्णय का साथ दिया है या नहीं।

पहले राउंड की मतगणना

अजय टंडन, कांग्रेस – 2823 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 2123 वोट मिले
कांग्रेस के अजय टंडन 700 वोट से आगे

दूसरे राउंड की मतगणना

अजय टंडन, कांग्रेस – 5977 वोट मिले
राहुल सिंह लोधी, भाजपा – 3397 वोट मिले

एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद

आज मतगणना में करीब एक हजार लोगों की भीड़ मतगणना कक्ष में हैं। जिसमें 308 गणना एजेंट, 22 प्रत्याशी, 22 निर्वाचन अभिकर्ता शामिल हैं। इनके अलावा 14 गणना पर्यवेक्षक, 14 गणना सहायक और 14 माइक्रो आब्जर्वर भी मौजूद हैं। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस फोर्स भी अलग से है। मतगणना के दौरान डाक्टरों की टीम भी तैनात है जो प्रवेश करने वाले लोगों का चैकअप कर रही है और मास्क, सेनिटाइजर व ग्जब्ज उपलब्ध करा रही है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना कराई जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button