News24you

News you are looking for

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

Gujarat Election 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से टिकट दिया गया है. वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं. वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है.

इससे एक दिन पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इलेक्शन नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं नितिन पटेल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को खत लिखा है. इसमें कहा गया है कि वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे. इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे.

. भूपेंद्र पटेल – घाटलोडिया सीट

2. त्रिकम बिजल छंगा – अंजार सीट

3. मालती माहेश्वरी – गांधीधाम सीट

4. जयेश रदडिया – जेतपुर सीट

5. प्रद्युम्न सिंह – अब्दसा सीट

6. महेश काशवाला – सावरकुंडला

7. उदय कांगड़ – राजकोट पूर्व

8. पभुबा मानेक – द्वारका

9. भगवान बराड़ – तलाल

10. जयसुख काकड़िया – धारी

11. दर्शन देशमुख – नंदोडी

12. केशुभाई नाकरानी – गरियाधारी

13. किशोर कनानी – वराछा

14. ईश्वरसिंह पटेल – अंकलेश्वर

15. प्रवीणभाई घोघराई – करंजी

16. वीनू मोरादिया – कटारगाम

17. विजय पटेल- डांग

18. नरेश पटेल – गंडेविक

19. पीयूष पटेल – वासंदा

20. अरविंद पटेल – धर्मपुर

21. रमेश पटेल – जलालपुर

22. कनुभाई देसाई – पारदी

23. स्वरूप ठाकोर – वावी

24. शंकर चौधरी – थराडी

25. जवाहर चावड़ा – मानवादर

25. रघुभाई पारघी- दंत

26. किरीटभाई पटेल – उंझा

27. ऋषिकेश पटेल – विसनगर

28. ईश्वर परमार- बारडोली

29. प्रवीण माली – दीसा

30. भीखीबेन – बयादी