Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Gujrat Election Result Live गुजरात की 8 हॉट सीट, इनमें मोदी-शाह और रीवाबा की सीटें, रविन्द्र जडेजा की पत्नी आगे

Gujrat Election Result Live गुजरात की 8 हॉट सीट, इनमें मोदी-शाह और रीवाबा की सीटें

Gujrat Election Result Live गुजरात की 8 हॉट सीट, इनमें मोदी-शाह और रीवाबा की सीटें, रविन्द्र जडेजा की पत्नी आगे

1. जामनगर नॉर्थ से भाजपा की रीवाबा आगे: यहां क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। कांग्रेस से दिग्गज नेता बिपेंद्र सिंह जडेजा और AAP ने कर्सन करमोर चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि रीवाबा की ननद नयनाबा उनके खिलाफ प्रचार कर रही थीं। वे जामनगर जिला कांग्रेस की महामंत्री हैं। रीवाबा के ससुर अनिरुद्ध जडेजा भी कांग्रेस कैंडिडेट के समर्थन में ही प्रचार कर रहे थे।

2. मणिनगर (अहमदाबाद): राजकोट-पश्चिम से नरेंद्र मोदी ने 2002 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2007 और 2012 के चुनाव उन्होंने अहमदाबाद की मणिनगर की सीट से जीते। इस सीट पर पिछले 8 चुनाव से भाजपा का कब्दा है। पार्टी ने यहां से अमूल भट्ट को टिकट दिया है। AAP ने विपुलभाई पटेल और कांग्रेस ने सीएम राजपूत को मैदान में उतारा है।

3. नारणपुरा (अहमदाबाद): अहमदाबाद की नारणपुरा विधानसभा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद 2012 में अस्तित्व में आई। पहली बार यहां से अमित शाह ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 में बीजेपी के कौशिकभाई पटेल ने यह सीट जीती। इस बार भाजपा ने जितेंद्र भाई पटेल को उतारा है। कांग्रेस से सोनल पटेल और AAP से पंकज पटेल मैदान में हैं।

4. घाटलोडिया (अहमदाबाद): गुजरात को दो मुख्यमंत्री (भूपेंद्र पटेल और आनंदीबेन पटेल) देने वाली घाटलोदिया सीट से इस बार राज्य के CM भूपेंद्र पटेल मैदान में हैं। पाटीदार वोटर्स के असर वाली इस सीट पर कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद अमी बेन याग्निक को टिकट दिया है। AAP से विजय पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ भाजपा कैंडिडेट रीवाबा जडेजा।
चुनाव प्रचार के दौरान क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ भाजपा कैंडिडेट रीवाबा जडेजा।

5. वीरमगाम (अहमदाबाद): कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल वीरमगाम सीट से कैंडिडेट हैं। पिछले दो टर्म से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। 2002 और 2007 में यह सीट जीतने वाली कांग्रेस ने पुराने दिग्गज लाखाभाई भारवाड़ को टिकट दिया है। AAP ने अमर सिंह ठाकोर को चुनाव में उतारा है।

6. मोरबी: कांति अमृतिया साल भाजपा के टिकट पर मोरबी से पांच बार जीत चुके हैं। 2017 में उन्हें कांग्रेस के बृजेश मेरजा ने हराया था। चुनाव के बाद मेरजा विधायकी छोड़कर भाजपा में आ गए थे। इस वजह से 2018 में उपचुनाव हुए। इसमें मेरजा ही जीते।
अब भाजपा ने उनका टिकट काटकर एक बार फिर अमृतिया को मैदान में उतारा है। मोरबी पुल हादसे के वक्त वे लोगों की जान बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। कांग्रेस ने जयंति पटेल और AAP ने पंकज रणसरिया को टिकट दिया है।

7. खंभालिया (द्वारका):खंभालिया सीट इसलिए खास है, क्योंकि यहां AAP के CM कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने मुलुभाई हरदासभाई बेरा और कांग्रेस ने सिटिंग MLA विक्रम माडम को टिकट दिया है। उन्होंने 2017 में भाजपा कैंडिडेट को 11 हजार 46 वोटों से हराया था।
इस सीट पर रोचक बात यह है कि ओवैसी की AIMIM ने भी यहां अपना कैंडिडेट उतारा है। ओवैसी की नजर मछुआरों की मुस्लिम आबादी पर है।

8. बायड (अरावली): यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र वाघेला मैदान में हैं। महेंद्र सिंह ने 2012 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था। उन्होंने 2017 का चुनाव नहीं लड़ा था और भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, तीन महीने बाद ही वे कांग्रेस में लौट आए थे। यहां भाजपा ने भीखीबेन परमार और AAP ने चुनीभाई पटेल को टिकट दिया है।

इनके अलावा AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया की सीट कतारगाम (सूरत) और कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी वडगाम (बनासकांठा) के चुनाव नतीजों पर भी लोगों की नजर रहेगी। वहीं, सूरत की वराछा से पाटीदार आंदोलन के नेता अल्पेश कथीरिया और वडोदरा की वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव के नाम भी चर्चा में हैं

Show More

Related Articles

Back to top button