News24you

News you are looking for

रांधेलिया परिवार ने कराया 151 कन्याओं का कन्या भोज, साथ ही पन्ना मोड़ स्थित ,रांधेलिया पेट्रोल पंप में भंडारा,श्रद्धालुओं को किया खिचड़ी प्रसाद वितरण,स्वर्गीय अम्मा जी श्रीमती राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं स्मृति शेष पिता जी श्री सुनील रांधेलिया जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा, सेवा और संस्कारों का आयोजन

रांधेलिया परिवार ने कराया 151 कन्याओं का कन्या भोज, साथ ही पन्ना मोड़ स्थित ,रांधेलिया पेट्रोल पंप में भंडारा,श्रद्धालुओं को किया खिचड़ी प्रसाद वितरण,स्वर्गीय अम्मा जी श्रीमती राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं स्मृति शेष पिता जी श्री सुनील रांधेलिया जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा, सेवा और संस्कारों का आयोजन

रांधेलिया परिवार ने इस अवसर पर राज पैलेस में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया। पूजनीय कन्याओं के चरण पूजकर परिवार ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
इसी क्रम में पन्ना मोड़ स्थित रांधेलिया पेट्रोल पंप पर श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी वितरण का आयोजन भी किया गया।

इस सेवा कार्य के माध्यम से नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया गया।

पुत्री सौम्या रांधेलिया ने बताया कि यह कार्यक्रम दिवंगत अम्मा जी एवं पिताजी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार ने धार्मिक परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

पुत्र संभव रांधेलिया ने बताया कि पिता जी अम्मा जी के ही दिए मार्ग पर हम सब चल रहे हैं जिसमें सेवा को धर्म, संस्कार को धरोहर और परोपकार को जीवन का सच्चा उद्देश्य माना गया है।

परिवार के सभी सदस्य श्रीमती सुधा सुनील रांधेलिया श्रीमती श्वेता रांधेलिया,सम्राट रांधेलिया ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सदैव सभी पर बनी रहे,दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले तथा परिवार को निरंतर जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने की शक्ति प्राप्त हो।

इस अवसर पर रवि शिवहरे ,रजनी परमार,मदन दुबे ,दीपक तिवारी,अजय रैकवार,आशीष दुबे ,राम यादव,हरदास साहू ,रेणुका निषाद , शिवम निषाद,विनय रैकवार,पवन सिंह,दीपक बर्मन ,सुमन बर्मन ,मुकेश सिंह,पप्पू,टीकाराम सोनी आदि उपस्थित रहे

माँ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।