Wednesday, October 28, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEराष्ट्रीय

DA Hike को लेकर आई अच्छी खबर: 31 जनवरी को केंद्र देगी कर्मचारियों को तोहफा! इतनी बढ़ेगी सेलरी

DA Hike महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट आया है। लिहाजा अगर आप भी बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके सिर्फ कुछ दिन का ही इंतजार करना होगा. सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में इजाफा होने में सिर्फ 15 दिन का समय रह गया है.

31 जनवरी को डीए का आंकड़ा जारी होने वाला है. इस आंकड़े के जरिए यह साफ हो जाएगा कि इस साल की पहली छमाही में आपकी सैलरी में कितना इजाफा होने जा रहा है. AICPI Index का डाटा हर महीने की आखिरी तारीख को जारी होता है.

सैलरी में होगा इजाफा
कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार उनकी सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है. आंकड़ा जारी होने के बाद सरकार होली से पहले कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा कर सकती है. AICPI Index के आधार पर यह तय किया जाता है कि महंगाई भत्ते में कितने फीसदी का इजाफा होगा.

नवंबर आंकड़ों के मुताबिक 3 फीसदी हो सकती है बढ़ोतरी
नवंबर 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होना तय है. अगर इस इंडेक्स में दिसंबर महीने में कोई भी बदलाव नहीं होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 3 फसदी की बढ़ोतरी होगी. वहीं, इंडेक्स में अगर 1 अंक की तेजी आती है तो डीए में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है.

 

अभी मिल रहा 38 फीसदी DA
अगर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होता है तो कर्मचारियों को 41 फीसदी की दर से डीए मिलेगा. जुलाई 2022 में सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 38 फीसदी की दर से इजाफा किया था.

कब होगा बढ़ोतरी का ऐलान?
आपको बता दें कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में हो सकता है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी मिल सकती है यानी कर्मचारियों को 31 मार्च से बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है. इसके साथ ही जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp