News24you

News you are looking for

IMD Alert ठंड के मध्यप्रदेश में फिर से तेवर तीखे,19 जनवरी तक राहत नहीं मिलेगी

इस बार'शीतलहर'का टूटेगा रिकॉर्ड, मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश

IMD Alert ठंड के मध्यप्रदेश में फिर से तेवर तीखे हो गए हैं जिससे 19 जनवरी तक राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश अभी तीन दिनों तक शीत लहर का असर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद कुछ राहत जरूर होगी। इस दौरान भारत के कई हिस्सों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता पारा

दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1 जनवरी 2021 के बाद से अब तक का सबसे निचला स्तर है। मंगलवार तक उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार से हालात कुछ सुधरेंगे और 19 जनवरी से ठंड कम होना शुरू हो सकता है।

19 से 22 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान

तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कोहरे में भी बढ़ोतरी होगी। दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा, यूपी और पंजाब तक में 19 से 22 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान है। IMD के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से प्रभावित हो सकता है। इसके कारण उत्तर पश्चिम भारत में चल रही शीतलहर के गुरुवार से कम होने की संभावना है। लेकिन इसकी वजह से घने कोहरे की स्थिति बन जाएगी।